फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pratapgarh corona news

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बवाल

Sun, 09 Aug 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
pratapgarh corona news
pratapgarh corona news
आक्रोशित लोगों ने आरोपी का घर घेरा, पुलिस के पहुंचने पर बची जान
विज्ञापन

संडवाचंद्रिका। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले को लेकर अंतू में बवाल हो गया। लोगों ने आरोपी का घर घेर लिया और उसे मारने पर उतारू हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे लोगों के चंगुल से बचाकर बोलेरो में बैठा लिया। लोगों ने पुलिस की बोलेरो को रोक लिया। बवाल बढ़ते देख सिपाहियों ने मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। कुछ देर बाद फोर्स पहुंची। जिसके बाद लोग शांत हुए। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
अंतू थाना क्षेत्र के गौरा डांड के ग्रामीण शनिवार को उस समय भड़क उठे जब पता चला कि गांव के ही नफीस अहमद ने सोशल मीडिया पर एक धर्मगुरु के साथ ही एक वर्ग के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। बहन-बेटियों के ऊपर भी विवादित पोस्ट लिखा है। राम मंदिर को लेकर भी विवादित पोस्ट लिखा था। जिससे आक्रोशित लोगों ने उसके घर को घेर लिया। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। लोग नफीस को सबक सिखाने की तैयारी में थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उसे लोगों के हाथ से बचाकर अपनी गाड़ी में बैठाया। इस पर भी लोगों का गुस्सा नहीं थमा। भीड़ उसे पीटने के लिए दौड़ी, लेकिन पुलिसकर्मियों ने सभी को रोक लिया। आक्रोशित भीड़ के आगे पुलिसकर्मी असहाय हो गए थे।
विज्ञापन

बवाल बढ़ते देख पुलिसकर्मियों ने मामले की जानकारी अफसरों को दी। कुछ देर में भारी फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी को समझाबुझाकर शांत कराया। जिसके बाद पुलिसकर्मी आरोपी को लेकर थाने जा सके। लोगों का कहना था कि पड़ोसी गांव का एक धर्मगुरु जाकिर नाइक को अपना आदर्श मानता है। जिसकी संगत में आरोपी नफीस भी रहता है। उसके खिलाफ गांव के आलोक सिंह, अजय सिंह समेत अन्य लोगों ने पुलिस को तहरीर दी। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन में दुकान खोलने पर मुकदमा
प्रतापगढ़। कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए हुए लॉकडाउन के दौरान दुकान खोलने वालों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया है। शहर के प्रकाश बुक डिपो, राजू हार्डवेयर, निरंजन इलेक्ट्रानिक्स समेत छह दुकानदारों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हुआ है।

जेठ पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
रानीगंज। विवाहिता ने अपने जेठ पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। रानीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता का आरोप है कि 25 जुलाई को उसके जेठ ने कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसके भय से वह घर से बाहर नहीं निकल पाती थी। शनिवार को पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed