{"_id":"5f5e740c8ebc3e57a673f33c","slug":"pratapgarh-corona-latest-news-pratapgarh-news-ald2862312108","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम आइसोलेट व्यापारी की मौत, 91 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम आइसोलेट व्यापारी की मौत, 91 नए मरीज मिले
विज्ञापन
Pratapgarh corona latest news
बाघराय थाने में तैनात दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मी भी संक्रमण की चपेट में, 2829 पहुंची संख्या
प्रतापगढ़। कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद होम आइसोलेशन में रखे गए शहर के एक व्यापारी की रविवार को मौत हो गई। जिले में होम आइसोलेट मरीज की मौत का यह पहला मामला है। उधर, रविवार को 24 घंटे के भीतर 91 नए मरीज सामने आए। बाघराय थाने के दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मी संक्रमित हो गए हैं।
नगर कोतवाली के नया मालगोदाम निवासी 39 वर्षीय व्यक्ति सरिया, सीमेंट की दुकान चलाता था। बीच में वह लखनऊ गया था, जहां कोरोना संक्रमित हो गया। जांच में पुष्टि होने के बाद वह होम आइसोलेट हो गया। रविवार दोपहर बाद उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी होने के बाद भी करीब तीन घंटे तक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर जाना उचित नहीं समझा। परिजन अंतिम संस्कार को लेकर परेशान थे। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत एडी से की। एडी की फटकार के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
उधर, अजीत नगर, अचलपुर, कटरामेदनीगंज, मोहनगंज में एक-एक युवक संक्रमित मिले हैं। आसपुर देवसरा में 12 लोग संक्रमित पाए गए हैं। कुंडा के चौसा गांव का 43 वर्षीय युवक, बाबा का पुरवा के 30 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। बाघराय थाने में सीएचसी अधीक्षक सबीब हैदर की अगुुवाई में पुलिसकर्मियों की जांच की गई। इस दौरान एक दरोगा, एक दीवान समेत पांच पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए। रविवार को जिले में कुल 91 लोग संक्रमित मिले। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2829 पहुंच गई है। 36 लोगों की अब तक जान जा चुकी है।
विज्ञापन
होम आइसोलेट मरीजों पर नहीं दिया जाता ध्यान
शहर के नया मालगोदाम रोड निवासी कोरोना संक्रमित युवक की मौत से यह साफ हो गया है कि होम आइसोलेट मरीजों पर स्वास्थ्य विभाग ध्यान नहीं देता है। यदि समय-समय पर जांच और इलाज होती तो शायद उसकी जान न जाती, मगर अफसर कागजी कोरम पूरा करने में जुटे रहे।
होम आइसोलेट मरीज की मौत के बारे में सीएमओ को जानकारी होगी। यदि वह सूचना मिलते ही मौके पर नहीं पहुंचे तो इसकी जांच कराई जाएगी। -डॉक्टर सुधाकर पांडेय, एडी, स्वास्थ्य