{"_id":"5f5119808ebc3e545756a28e","slug":"pratapgarh-child-dies-after-vaccination-of-anm-case-filed-pratapgarh-news-ald285279532","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: विद्यालय में डंडे से पीटकर महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: विद्यालय में डंडे से पीटकर महिला की हत्या
विज्ञापन
महेशगंज के पटना देवी धाम के पास स्थित स्कूल में महिला का शव मिलने पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : PRATAPGARH
महेशगंज थाना क्षेत्र के पटना गांव में स्थित संस्कृत विद्यालय में बुधवार रात एक चालीस वर्षीय महिला की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। सुबह रक्तरंजित शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। महिला के सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे। बरामदे में खून फैला हुआ था। पास में ही खून से सना डंडा भी पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। काफी प्रयास के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी।
महेशगंज थाना क्षेत्र के पटना गांव में पटना देवी धाम के पास श्री शांभवी संस्कृत इंटर कालेज है। गुरुवार को सुबह कालेज के बरामदे में एक 40 वर्षीय महिला का रक्तरंजित शव पड़ा था। खकर पाकर ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो वहां पास में ही बांस का मोटा डंडा मिला। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसी डंडे से महिला के सिर पर जोरदार प्रहार करके हत्या की गई है। वारदात के बाद हत्यारों ने डंडे को बरामदे के बाहर फेंक दिया।
विज्ञापन
महिला के सिर और नाक से खून का रिसाव हुआ था। बरामदे के फर्श तक खून फैला हुआ था। शव मिलने की सूचना पर आसपास के गांवों के ग्रामीणों की भीड़ जमा होने लगी। पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पाकर हल्का लेखपाल हनुमत तिवारी, पारसनाथ, सीओ सदर तनु उपाध्याय, एसएचओ कुंडा डीपी सिंह भी मौके पर पहुंचे।
जिले से भूपेंद्र सिंह की अगुवाई में फील्ड यूनिट टीम ने भी आकर गहनता के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। महिला के दाएं हाथ में अशर्फीलाल का नाम गुदा हुआ था और वह एक साड़ी और पेटीकोट लेकर आई थी। प्रभारी एसओ श्यामसुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि पहचान के लिए 72 घंटे तक शव पोस्टमार्टम हाउस में रखा जाएगा।