फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Chief Justice of High Court inaugurated 24 houses

प्रतापगढ़ : हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने 24 आवासों का किया लोकार्पण 

Sun, 19 Dec 2021 09:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 Dec 2021 09:35 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति राजेेश बिंदल, प्रशासनिक न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी, महानिबंधक उच्च न्यायालय आशीष गर्ग ने रविवार को शहर के जनपद न्यायाधीश आवास के सामने न्यायिक अधिकारियों के लिए बने 24 आवासीय भवनों का फीता काटकर लोकार्पण किया

विज्ञापन
Pratapgarh: Chief Justice of High Court inaugurated 24 houses
Pratapgarh News : लालगंज में न्यायिक भवनों के लिए शिलान्यास करते इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेश बिंदल। - फोटो : प्रतापगढ़

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस राजेश बिंदल ने रविवार को लालगंज वाह्य न्यायालय के दो कक्षों का शिलान्यास करने के बाद शहर में न्यायिक अधिकारियों के 24 आवासों का लोकार्पण किया। चीफ जस्टिस के कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। 

विज्ञापन


इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति राजेेश बिंदल, प्रशासनिक न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी, महानिबंधक उच्च न्यायालय आशीष गर्ग ने रविवार को शहर के जनपद न्यायाधीश आवास के सामने न्यायिक अधिकारियों के लिए बने 24 आवासीय भवनों का फीता काटकर लोकार्पण किया।
विज्ञापन


चीफ जस्टिस के साथ डीएम डॉ. नितिन बंसल, एसपी सतपाल अंतिल, सीएमओ डॉ. अरविंद कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम सदर सौम्य मिश्र, सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय मौजूद रहे। जनपद न्यायाधीश के साथ चीफ जस्टिस दीवानी न्यायालय परिसर पहुंचे। यहां अधिवक्ता संगठनों के पदाधिकारियों ने उनसे मुलाकात की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Pratapgarh: Chief Justice of High Court inaugurated 24 houses
Pratapgarh News : दहिला मऊ में जज कॉलोनी का लोकार्पण करते इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल। - फोटो : प्रतापगढ़

बंद कराई गईं दुकानें 
हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के कार्यक्रम को देखते हुए रविवार को लालगंज व नगर कोतवाली पुलिस ने कार्यक्रम स्थल के आसपास की दुकानों को बंद करा दिया था। चाय-पान की दुकानों के पास भीड़ जमा होने से सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो, इसके लिए पहले से तैयारी कर ली गई थी। 

शहर की सड़कों पर रोका आवागमन 
हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस न्यायिक अधिकारियों की आवासीय कालोनी का लोकार्पण करने जैसे ही शहर की सीमा में पहुंचे, पुलिस ने मीराभवन चौराहे से गायघाट व अंबेडकर चौराहे से गायघाट रोड तक आवागामन रोक दिया। कार्यक्रम शुरू होने के तुरंत बाद फिर से यातायात बहाल किया गया। कार्यक्रम का समापन कर जब चीफ जस्टिस दीवानी न्यायालय परिसर जाने के लिए निकले तो पुलिस ने फिर गायघाट से अंबेडकर चौराहे की तरफ जा रहे वाहनों को रोक दिया।

हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने न्यायिक कक्षों के भवन की रखी आधारशिला
नगर के मनीपुर स्थित दीवानी न्यायालय परिसर में रविवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल ने दो न्यायिक कक्षों के भवन का शिलान्यास किया। हाईकोर्ट के प्रशासनिक जज राहुल चतुर्वेदी व जिला जज संजय शंकर पांडेय के साथ मुख्य न्यायाधीश बिंदल ने विधिविधान से न्यायिक कक्षों की आधारशिला रखी। इससे पहले चीफ जस्टिस के दीवानी न्यायालय पहुंचने पर सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 

जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल व पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल समेत अन्य अतिथियों का स्वागत किया। शिलान्यास समारोह के बाद मुख्य न्यायाधीश व जिला जज ने दीवानी परिसर में पौधरोपण भी किया। यहां संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राममोहन सिंह, रूलर बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल, अधिवक्ता शहजाद अंसारी ने मुख्य न्यायाधीश व प्रशासनिक जज को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

चीफ जस्टिस ने सिविल कोर्ट में लिया व्यवस्थाओं का जायजा
चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान चीफ जस्टिस बिंदल ने प्रशासनिक जज के साथ सिविल कोर्ट में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राममोहन सिंह, उपाध्यक्ष संतोष पांडेय, पूर्व अध्यक्ष अनिल महेश, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, विकास मिश्र, उमेश नारायण तिवारी, प्रवीण यादव आदि अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने चीफ जस्टिस को मांग पत्र सौंपकर सिविल न्यायालय में अधिवक्ता चैंबर व पुलिस थानों के क्षेत्राधिकार में वृद्धि समेत अन्य मांगों के प्रति ध्यान आकृष्ट कराया। कार्यक्रम का संयोजन दीवानी न्यायालय की सिविल जज ललिता यादव ने किया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्र, सीओ रामसूरत सोनकर, ईओ सुभाषचंद्र सिंह, रमेश पांडेय, वीरेंद्र सिंह, संजय सिंह, पवन पांडेय, विपिन शुक्ल, जीतेंद्र सिंह, राजेश तिवारी, हरिशंकर द्विवेदी, इरफान आदि मौजूद रहे। 

सीडब्ल्यूसी मेंबर प्रमोद ने दी विकास योजनाओं की सौगात
पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने रविवार को उदयपुर में विधायक आराधना मिश्रा मोना के प्रयास से स्वीकृत 3.25 करोड़ की पेयजल परियोजना व लखापुर पिच मार्ग का भूमिपूजन किया। इससे पहले पूर्व सांसद ने लखापुर चाहिन में भी पेयजल परियोजना का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख अशोक सिंह बबलू व संचालन शिवशंकर सिंह ने किया। इस मौके पर जिलां पंचायत सदस्य लल्लन सिंह, केके सिंह, अशोकधर द्विवेदी, प्रधानाचार्य सुधाकर पांडेय, रामबोध शुक्ल, पूर्व प्रमुख दृगपाल यादव, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, रिंकू सिंह परिहार, अवधेश सिंह, पवन शुक्ल, अजीत सिंह, मनी वर्मा, बद्री जायसवाल, मेवालाल, संतोष मोदनवाल, योगेंद्र सिंह, मोतीलाल वैश्य, अंशुमान तिवारी, ओम पांडेय, राजू मिश्र आदि मौजूद रहे।   

कोर्ट के आदेश पर दंपती पर धोखाधड़ी का मुकदमा
सांगीपुर थाना क्षेत्र के कोटवा शुकुलपुर हर्षपुर निवासी कुसुम सिंह ने दो लोगों पर धोखाधड़ी कर बैनामा कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर पीड़िता ने कोर्ट में परिवाद दाखिल कर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता कुसुम सिंह का आरोप है कि सांगीपुर के रंगौली निवासी राजाराम वर्मा ने अपनी जमीन का इकरारनामा उसे दिया था। लेकिन आरोपी ने लालगंज स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में उसे सूचना दिए बिना ही बतौर भूस्वामी जमीन का एक हिस्सा अपनी पत्नी मिंटू देवी के नाम बैनामा कर दिया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपियों पर केस दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश के अनुपालन में लालगंज पुलिस ने राजाराम व उसकी पत्नी मिंटू देवी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed