फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Chaos created when teacher dead body reached home

प्रतापगढ़ : शिक्षक का शव घर पहुंचने पर मचा कोहराम, शव सड़क पर रखकर लगाया जाम

Thu, 30 Nov 2023 01:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 30 Nov 2023 01:23 PM IST
सार

पोस्टमार्टम के बाद उसका शव बृहस्पतिवार को जब उसके गांव राहटीकर पहुंचा तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोगों ने परिजनों के साथ शव को रखकर लालगंज-उदयपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
Pratapgarh: Chaos created when teacher dead body reached home
शिक्षक का शव रखकर जाम लगाते ग्रामीण और परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर अठगवां में बरात में मंगलवार की देर रात हुई मारपीट के दौरान कुएं में गिरने से दूल्हे के दोस्त की मौत हो गई थी। मृतक दिल्ली में एक स्कूल में शारीरिक शिक्षा का टीचर था।

विज्ञापन






विज्ञापन







पोस्टमार्टम के बाद उसका शव बृहस्पतिवार को जब उसके गांव राहटीकर पहुंचा तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोगों ने परिजनों के साथ शव को रखकर लालगंज-उदयपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। अधिकारी आक्रोशित परिजनों को समझाने बुझाने में लगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

भगदड़ के दौरान कुएं में गिरने से हुई थी मौत

बता दें कि पट्टी कोतवाली के शेखपुर अठगवां में मंगलवार की रात शादी समारोह में डीजे बंद कराने की बात पर मारपीट हो गई थी। भगदड़ के दौरान अंधे कुएं में गिरने से दूल्हे के शिक्षक दोस्त की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शादी की रस्में पूरी कराकर दुल्हन की विदाई कराई। घटना में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।

शेखपुर अठगवां निवासी भागीरथी उर्फ मुकुंद यादव की बेटी लक्ष्मी की शादी मंगलवार को थी। लीलापुर के गड़ौरी से बरात आई थी। जयमाल होने के उपरांत फ्लोर डीजे पर घराती डांस कर रहे थे। तभी बराती पक्ष के लोग भी पहुंचे। कुछ लोगों ने भोजपुरी गाना बजाने को कहा, जिसका विरोध करते हुए बरात में आई महिलाओं ने डीजे बंद करा दिया। इसी बात पर बढ़े विवाद में दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी।

केंद्रीय विद्यालय दिल्ली में थे शिक्षक


बरात में शामिल होने दूल्हे का शिक्षक दोस्त शिव प्रताप सिंह निवासी राहाटीकर भी आए थे। वह केंद्रीय विद्यालय दिल्ली में तैनात थे। विवाद के दौरान वह बीचबचाव करने लगे। तभी मची भगदड़ में वह खंडहर हो चुके अंधे कुएं में गिर गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। कुछ देर बाद फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और दो घंटे की मशक्कत के बाद शिव प्रताप को बाहर निकाला। तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

शिव प्रसाद की मौत के बाद पूरा माहौल तनावपूर्ण हो गया। शादी के घर में मातम छा गया। गम और गुस्से के बीच पुलिस की मौजूदगी में विवाह की रस्में पूरी कराकर दुल्हन की विदाई कराई गई। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक शिव के पिता हरिश्चंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उनकी तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed