{"_id":"5d9796b98ebc3e016c13a40a","slug":"pratapgarh-byelection-pratapgarh-news-ald256724695","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर अंधेरे में कैसे होगा मतदान, स्कूलों में न बल्ब, न कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर अंधेरे में कैसे होगा मतदान, स्कूलों में न बल्ब, न कनेक्शन
विज्ञापन
Pratapgarh byelection
पहली बार मतदान के लिए मिलेंगे 11 घंटे, सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा मतदान
प्रकाश की व्यवस्था नहीं हुई तो, मतदान कार्य में खड़ी हो जाएगी बाधा
प्रतापगढ़। जिले के सदर विधानसभा का उपचुनाव 21 अक्तूबर को होगा। मतदाताओं को पर्याप्त समय देने के लिए चुनाव आयोग ने 11 घंटे मतदान कराने को कहा है। शाम साढ़े पांच बजे ही अंधेरा छा जाता है, ऐेसे में अंधेरे में मतदान कैसे होगा। अधिकांश मतदेय स्थल परिषदीय स्कूलों को बनाया गया है, स्कूलों का आलम है कि न तो कनेक्शन है और न ही बल्ब देखने को मिलेगी।
सदर विधानसभा के उपचुनाव के लिए मतदान 21 अक्तूबर को होगा। इस बार मत डालने के लिए मतदाताओं को 11 घंटे का समय दिया गया है। सुबह सात बजे से प्रारंभ होने वाला मतदान शाम छह बजे तक होगा। मतदान के बाद भी लगभग आधे घंटे का समय ईवीएम मशीन के सीलिंग और पैकिंग में लग जाएगा। मतदान केंद्रों का आलम यह है कि अधिकांश मतदेय स्थल परिषदीय स्कूलों को बनाया गया है। ग्रामीण और शहरी इलाकों के अधिकांश स्कूलों का आलम यह है कि न तो बिजली का कनेक्शन है और न ही एक बल्ब लगे हैं। इधर शाम साढ़े पांच बजते ही अंधेरा छा जाता है। ऐेसे में अंधेरे में मतदान कराना कर्मचारियों के लिए चुनौती बना हुआ है। फिलहाल मतदान केंद्रों पर प्रकाश की व्यवस्था नहीं की गई, तो मतदान कार्मिकों के लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है। पूर्व के वर्षो में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक ही मतदान होता था। इससे साढ़े पांच बजे तक मतदान कार्मिक केंद्रों से रवाना हो जाते थे, मगर इस वर्ष ऐसा नहीं होगा।
उत्सव जैसा होगा माहौल
मतदान केंद्रों पर उत्सव जैसा माहौल तैयार किया जाएगा। मतदान केंद्रों को गुब्बारों और झालरों से सजाया जाएगा। मतदान करने के लिए पहुंचने वालों को सम्मानित किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी कर्मचारियों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
सदर विधानसभा के सभी मतदेय स्थलों पर प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी, प्रकाश के अभाव में मतदान प्रभावित होने की संभावना है। मतदान से पहले ही सभी व्यवस्थाएं कर ली जाएंगी।
-विजय प्रताप सिंह, सहायक चुनाव अधिकारी