{"_id":"5f4d4fd38ebc3eddbd6e861f","slug":"pratapgarh-businessman-shrikishore-agarwal-dies-from-corona-pratapgarh-news-ald2850102140","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: कोरोना से व्यापारी श्रीकिशोर अग्रवाल का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: कोरोना से व्यापारी श्रीकिशोर अग्रवाल का निधन
विज्ञापन
शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी व समाजसेवी श्रीकिशोर अग्रवाल कोरोना से जंग हार गए। लखनऊ के मेदांता अस्पताल में रविवार देर शाम इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। लखनऊ में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
सोमवार को बाबागंज विधायक विनोद सरोज, रानीगंज थाने के हेड मोहर्रिर व पचमहुआ स्थित बैंक आफ बड़ौदा के मैनेजर समेत 41 नए मरीज सामने आए। विधायक को होम आइसोलेट करा दिया गया है।
उनके परिवार के सदस्य पहले से ही कोरोना संक्रमण की गिरफ्त में हैं। अब तक जिले में कोरोना से 29 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1885 पहुंच गई है।
विज्ञापन
शहर के चिलबिला के रहने वाले प्रतिष्ठित व्यापारी श्रीकिशोर अग्रवाल की तबीयत पंद्रह दिन पहले खराब हुई थी। परिजनों ने उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां जांच के दौरान उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद अग्रवाल का मेदांता अस्तापत में ही उपचार चल रहा था। उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। रविवार की रात उन्होंने अंतिम सांस ली।
सोमवार को लखनऊ में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोरोना से जिले में यह 29वीं मौत है। दूसरी ओर कोरोना संक्रमण के दायरे में बाबागंज विधायक विनोद सरोज व उनका बेटा भी आ गया है। स्वास्थ्य विभाग की सलाह पर दोनों होम आइसोलेट हो गए। विधायक की पत्नी व बेटी पहले से ही संक्रमित हैं। कुंडा में कुल 11 लोग संक्रमित मिले हैं। अष्टभुजा नगर की रहने वाली एक महिला स्वास्थ्यकर्मी व उसका बेटा भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। शहर केे चिलबिला, दहिलामऊ, बलीपुर, बेल्हा देवी धाम के रहने वाले चार लोगों में भी कोरोना निकला।
रानीगंज थाने में तैनात हेड मोहर्रिर व सिपाही भी कोरोना की गिरफ्त में आ गए। संडौरा का रहने वाला फौजी, रानीगंज स्थित एसबीआई का सुरक्षाकर्मी, भैंसौना की महिला, बाघराय के पचमहुआ स्थित बीओबी के मैनेजर समेत चार कर्मचारी भी संक्रमित मिले हैं। सोमवार को 24 घंटे केे भीतर 41 लोग संक्रमित निकले। सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि एहतियात न बरतने के कारण लोग संक्रमण की गिरफ्त में आ रहे हैं। इससे बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क ही एकमात्र सहारा है।