फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: BSA and Accountant found missing under CDO inspection

प्रतापगढ़: सीडीओ के निरीक्षण में गायब मिले बीएसए और लेखाधिकारी

Wed, 02 Sep 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: BSA and Accountant found missing under CDO inspection
डीएम के आदेश पर सीडीओ अश्विनी कुमार पांडेय मंगलवार को सुबह पौने ग्यारह बजे बीएसए कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान बीएसए, लेखाधिकारी, जिला समन्वयक समेत आधा दर्जन कर्मचारी गायब रहे। सीडीओ ने उपस्थिति रजिस्टर को जब्त करते हुए गायब अफसरों और कर्मचारियों से तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

डीएम डॉ. रुपेश कुमार ने दो दिन पहले अफसरों से कार्यालय में मौजूद रहकर समस्याओं का निस्तारण करने को कहा था। मंगलवार को सीडीओ पौने ग्यारह बजे बीएसए कार्यालय निरीक्षण करने पहुंच गए। माह का पहला दिन होने के कारण उपस्थिति रजिस्टर पर नाम ही नहीं लिखा गया था।
विज्ञापन

सीडीओ के पहुंचने पर कर्मचारी रजिस्टर नाम लिखने के साथ ही दस्तखत बनाने लगे। यह देखकर सीडीओ ने नाराजगी जताई और रजिस्टर को अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि, दोपहर बाद रजिस्टर बीएसए कार्यालय को लौटा दिया गया। सीडीओ के निरीक्षण में बीएसए अशोक कुमार सिंह, लेखाधिकारी रमेश सिंह, डीसी अजय प्रकाश दूबे, डीसी श्रीकृष्ण विश्वकर्मा और आधा दर्जन कर्मचारी से अधिक कर्मचारी गायब मिले। सभी से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने बीएसए के स्टेनो हरिओंकारबख्श सिंह की क्लास ली और बीआरसी को भेजी गई पुस्तकों का स्टाक बुक में अंकन नहीं होने पर फटकार लगाई। वह बीएसए कार्यालय में करीब आधे घंटे तक रहकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed