फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: bride after disappearing from house after dwarckar

प्रतापगढ़: द्वारचार के बाद घर से गायब दुल्हन

Thu, 23 May 2019 12:10 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 23 May 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: bride after disappearing from house after dwarckar
marriage - फोटो : Media India Group
शादी के दिन द्वारचार की रस्म अदा करने के बाद दुल्हन घर से गायब हो गइ। । काफी देर तक तलाश करने के बाद परिजनों ने दूल्हे के परिवारवालों को मामले की जानकारी दी। काफी देर तक चली पंचायत के बाद दुल्हन की छोटी बहन से शादी करने की बात तय हो गई। फिर किसी तरह शादी की रस्में पूरी हुर्इं। बुधवार को बारात विदा होने के बाद लडक़ी पक्ष के लोग दुल्हन की खोजबीन में जुट गए।
विज्ञापन


कंधई थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक गांव में बारात आई थी। बारात आते ही दुल्हन पक्ष के लोग बारातियों के स्वागत में जुट गए। दुल्हन को भी सजाया गया। द्वारचार के दौरान दूल्हे पर पान की बीड़ा फेंकने की रस्म पूरा करने के लिए दुल्हन भी निकली। इसके बाद परिवार के लोग उसे कमरे में छोडक़र तैयारियों में जुट गए। अचानक दुल्हन लापता हो गई।
विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पर हडक़ंप मच गया। काफी देर तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। थक हार कर लडक़ी के घरवालों ने मामले की जानकारी दूल्हे के पिता को दी। जिसे लेकर काफी देर तक पंचायत होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत में तय हुआ कि दुल्हन की छोटी बहन से शादी कर दी जाए। जिससे दोनों की इज्जत समाज में बनी रहेगी। इसके बाद दुल्हन की छोटी बहन ने दूल्हे के साथ सात फेरे लिए। बुधवार को उसकी विदाई हो गई। 


रिश्तेदारों को ही थी शादी की जानकारी
दुल्हन के गायब होने के बाद छोटी बहन से शादी की जानकारी रिश्तेदारों को ही लगी थी। गांव के लोग इससे अनभिज्ञ थे। गोपनीय तरीके से पंचायत के बाद छोटी बहन के साथ शादी की रस्में पूरी कराई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed