{"_id":"5cb3422fbdec2214161d6fe3","slug":"pratapgarh-bolero-switched-off-the-conductor-from-the-moving-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: चलती बस से गिरे परिचालक को बोलेरो ने रौंदा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: चलती बस से गिरे परिचालक को बोलेरो ने रौंदा
Sun, 14 Apr 2019 11:37 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 14 Apr 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडा इलाके के बाबूगंज बाजार के पास शनिवार रात चलती बस से परिचालक अचानक नीचे गिर पड़ा। इस दौरान पीछे से आ रही बोलेरो उसे रौंदते हुए निकल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रायबरेली के गुरुबक्सगंज थाना क्षेत्र के कुरिहर सताउर गांव निवासी ललित सिंह उर्फ बऊवा (22) पुत्र शिवबरन सिंह के माता-पिता की मौत हो चुकी है। इसके चलते वह अपने मामा के घर रायबरेली के गदागंज में रहता था। वह एक प्राइवेट बस पर परिचालक का काम करता था।
शनिवार की शाम बस यात्रियों को लेकर रायबरेली से विंध्याचल जा रही थी। कुंडा के बाबूगंज बाजार के आगे रोड रात करीब 10 बजे अचानक ललित बस से नीचे गिर गया। इस बीच हाइवे पर पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो उसे रौंदते हुए चली गई।
विज्ञापन
बस चालक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे कुंडा सीएचसी ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलने पर परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। सुबह पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक के मामा ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।