{"_id":"627231b18dd7ec79cc65ebb4","slug":"pratapgarh-body-of-four-year-old-girl-found-in-well-stepmother-charged-with-murder","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ :सौतेली मां ने चार साल की बच्ची को कुएं में फेंककर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ :सौतेली मां ने चार साल की बच्ची को कुएं में फेंककर मार डाला
Wed, 04 May 2022 01:26 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 04 May 2022 01:26 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि बच्ची मंगलवार की शाम से ही लापता थी। परिवार के लोग उसकी खोजबीन कर रहे थे। बुधवार की सुबह कुएं में लाश दिखने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पड़ोसियों का कहना है कि मंगलवार की शाम को पापा बचाओ, पापा बचाओ की आवाज सुनाई दे रही थी लेकिन लोगों ने उस पर विशेष ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
Pratapgarh News : भजन काव्यांजलि। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुंडा के रजनपुर मोहल्ला निवासी दिनेश सरोज की चार साल की बेटी काव्या का शव मंगलवार शाम रेलवे लाइन के किनारे कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। दिनेश का आरोप है कि सौतेली मां ने ही उसे कुएं में फेंककर मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
कस्बे के रजनपुर मोहल्ला निवासी दिनेश सरोज राजमिस्त्री है। कुछ साल पहले पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। वह अकेले ही अपनी चार साल की बेटी काव्या का पालन-पोषण करता था। चार महीने पहले उसने शांति नामक महिला से दूसरी शादी की। मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे दिनेश काम से लौटा और बेटी से मिलकर नहाने चला गया। इसके बाद काव्या गायब हो गई। इससे परेशान परिजनों समेत पड़ोसी उसकी खोजबीन में जुट गए।
विज्ञापन
इस बीच मोहल्ले के बीच से गुजरी रेलवे लाइन के पास रहने वाले कुछ लोगों ने बताया कि एक बच्ची का शव कुएं में उतराया हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता दिनेश सहित आसपास के लोगों का आरोप है कि शांति ने उसे कुएं में फेंक दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बचाने के लिए पापा को बुलाती रही काव्या
कुएं में गिरने के दौरान काव्या अपने पापा को पुकार रही थी। आसपास के लोगों ने उसकी चीख सुनी लेकिन, अंधेरा होने की वजह से कोई कुछ देख नहीं सका। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि हर दिन शांति काव्या के साथ शौच के लिए बाहर जाती थी। मंगलवार की शाम वह काफी देर से लौटी। एक किशोरी ने बताया कि करीब एक हफ्ते पहले शांति कुएं के पास गई थी। उसने कुएं में पत्थर फेंककर पूछा था कि क्या इसमें आदमी डूब सकता है। इस पर किशोरी कहा था कि इसमें बहुत पानी है। कोई भी डूब सकता है।
मोहल्ले में सबकी दुलारी थी
कुंडा के रजनपुर मोहल्ले में रहने वाली काव्या सबकी दुलारी थी। मां के जाने के बाद पिता ने ही उसकी परवरिश की। मोहल्ले के लोग भी उसे बहुत चाहते थे। कुछ वर्ष पहले वह पिता के साथ कहीं बाहर गई थी। वहां से आने के बाद उसकी बोली खड़ी हो गई थी। इसके चलते सभी उससे बात करने का प्रयास करते थे। यही नहीं, वह किसी के भी घर खाने और बात करने से परहेज नहीं करती थी। उसकी मौत से पूरा मोहल्ला दुखी है।
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
कंधई थाना क्षेत्र के चकमझानीपुर निवासी मनोज पांडेय का बेटा आदर्श पांडेय उर्फ प्रिंस (20) कुछ दिनों पहले डेरवा स्थित अपनी ननिहाल में आया था। मंगलवार रात करीब दस बजे वह घर में इनवर्टर का प्लग लगा रहा था। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। थोड़ी देर बाद जब ननिहाल के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो वे उसे प्रयागराज ले जा रहे थे लेकिन, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। आदर्श के पिता मनोज पांडेय सूरत में रहते हैं। वह अपनी मां मिथिलेश के साथ गांव में ही रहकर पढ़ रहा था। वह अपने मां-बाप की इकलौती संतान था। उसकी मौत से परिजनों में चीखपुकार मच गई है। बुधवार की सुबह आदर्श का शव लेकर ननिहाल के लोग घर पहुंचे।
दुर्घटना में युवक गंभीर
कुंडा। क्षेत्र के गिरधारी का पुरवा मनगढ़ निवासी लवलेश कुमार (25) बुधवार को बाइक से कुंडा की ओर जा रहा था। रास्ते में अनियंत्रित वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने रेफर कर दिया।