फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: body of a PAC soldier reached, house chios

प्रतापगढ़: पीएसी के सिपाही का शव पहुंचने पर घर में मचा कोहराम 

Tue, 28 May 2019 12:00 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 28 May 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: body of a PAC soldier reached, house chios
राजेश पांडेय - फोटो : pratapgarh
लखनऊ में फांसी लगाकर खुदकुशी करने वाले पीएसी के सिपाही का शव गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मायके से पहुंची पत्नी और बच्चे शव देख बिलख पड़े। सिपाही ने रविवार की शाम पत्नी को वीडियो कालिंग करके फांसी लगाने की बात कही। बाद में जानकारी पर रिश्तेदार पहुंचे तो वह फांसी लगा चुका था। सोमवार को उनका शव घर पहुंचा तो परिजनों में चीखपुकार मच गई। 
विज्ञापन


बाघराय थाना क्षेत्र के पवांसी गांव निवासी राजेश पांडेय पीएसी की 35 बटालियन में सिपाही के पद पर तैनात थे। पत्नी कुसुम के साथ बेटा हर्ष और बेटी श्रेया भी वहीं रहती थी। इन दिनों पत्नी बच्चो के साथ अपने मायके बाबूगंज आई थी।
विज्ञापन


रविवार की शाम राजेश ने पत्नी को वीडियो काल की। इसके बाद फोन बिस्तर पर रखकर आत्महत्या करने की बात करते हुए तैयारी करनी शुरू कर दी। इस पर पत्नी ने तुरंत फोन काट कर अपने रिश्तेदार को फोन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्तेदार के पहुंचने तक राजेश फांसी लगा चुके थे। इसके चलते उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर पीजीआई इस मामले की छानबीन कर रहे हैं। मूल रूप से प्रतापगढ़ के बाघराय क्षेत्र के पवांसी गांव निवासी सिपाही राजेश पांडेय हमेशा लखनऊ में ही निवास करते थे।


पैतृक गांव पवांसी बहुत कम आना-जाना था। सोमवार शाम 4 बजे उनके पैतृक गांव शव पहुंचा तो परिजनों में चीखपुकार मच गई। पिता ओमप्रकाश पांडेय पुलिस से सेवानिवृत्त हैं। बेटे का शव देख वह अचेत हो गए। चाचा राकेश पांडेय और भाई अखिलेश पांडेय का भी रो-रो कर बुरा हाल है। शव आने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लगी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed