फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Bikers aboard bikers kill young man, injured young man calls himself to the police

प्रतापगढ़: बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी, घायल युवक ने खुद ही फोनकर पुलिस को दी जानकारी

Sat, 30 Mar 2019 12:38 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 30 Mar 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Bikers aboard bikers kill young man, injured young man calls himself to the police
गोली लगने से घायल युवक ने फोन कर पुलिस को जानकारी दी - फोटो : प्रतापगढ़
 नगर कोतवाली के रामराम चौराहे के समीप गुरुवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। घटना के बाद बदमाश गड़वारा की ओर भाग निकले। गोली लगने से घायल युवक ने फोन कर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखकर उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


नगर कोतवाली के पचखरा निवासी रोहित (25) पुत्र अजय सिंह के घर शुक्रवार को उसका दोस्त प्रिंस आया था। दोपहर बाद रोहित उसे उसके घर छोड़ने के लिए बाइक से शहर के मीरा भवन आया था। लौटते समय गायघाट पुल से आगे रामराम चौराहा के करीब एक बाइक से पहुंचे तीन बदमाशों ने उस पर फायर झोंकना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने उसे तीन गोलियां मारीं। दो गोलियां उसके पेट में तो एक गोली हाथ में लगी।इससे वह बाइक लेकर गिर पड़ा। बदमाश गड़वारा की ओर भाग निकले। घायल रोहित ने  किसी तरह जेब से मोबाइल निकाल कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने तत्काल प्रयागराज रेफर कर दिया। रोहित की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। एसआरएन में वह जीवन और मौत के बीच जूझ रहा है। नगर कोतवाल ने बताया कि रोहित ने डंडवा निवासी अतीक पर गोली मारने का आरोप लगाया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed