फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Bike riding father dies due to car collision, son serious

प्रतापगढ़ : कार की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, बेटा गंभीर

Sat, 07 May 2022 01:22 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 07 May 2022 01:22 AM IST
सार

प्रयागराज जनपद के मऊआइमा थाना क्षेत्र के चौहान का पुरवा निवासी भान प्रताप सिंह (55) अपने बेटे तूफान सिंह (22) के साथ शुक्रवार की सुबह निमंत्रण देने के लिए रिश्तेदारी में जा रहे थे।

विज्ञापन
Pratapgarh: Bike riding father dies due to car collision, son serious
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर देल्हूपुर पुलिस चौकी के सामने शुक्रवार की सुबह बाइक में टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित कार पलट गई। हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गई, जबकि बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेने के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन



प्रयागराज जनपद के मऊआइमा थाना क्षेत्र के चौहान का पुरवा निवासी भान प्रताप सिंह (55) अपने बेटे तूफान सिंह (22) के साथ शुक्रवार की सुबह निमंत्रण देने के लिए रिश्तेदारी में जा रहे थे। मानधाता थाना क्षेत्र के देल्हूपुर पुलिस चौकी के पास सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद अनियंत्रित कार पलट गई। बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने कार में फंसे चालक अभिषेक ओझा निवासी सगरा को बाहर निकाला।
विज्ञापन



पुलिस ने घायल पिता-पुत्र को मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने भान प्रताप सिंह को प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज ले जाते समय उनकी मौत हो गई। खबर मिलने पर शादी वाले घर में मातम पसर गया। इस मामले में मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed