फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Ban on entry of litigants in court, only necessary cases will be heard

प्रतापगढ़: कचहरी में वादकारियों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध, सिर्फ जरूरी मामलों की होगी सुनवाई 

Wed, 18 Mar 2020 12:11 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 18 Mar 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Ban on entry of litigants in court, only necessary cases will be heard
कचहरी में एक बजकर पैंतीस मिनट पर रही भीड़। - फोटो : pratapgarh
 कोरोना वायरस के  संक्रमण से बचने के लिए कचहरी में वादकारियों के प्रवेश पर 21 मार्च तक प्रतिबंध लगा दिया गया है। न्यायालयों में सिर्फ जमानत और नए मामलों की ही सुनवाई होगी। सभी गैर जरूरी वादों को टाल दिया गया है। उधर, दीवानी परिसर में आने-जाने वाले वकीलों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक कोई पहल नहीं की है। 
विज्ञापन


जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज भले हीं नहीं मला है,  मगर संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए दीवानी परिसर में पूरी तरह सावधानी बरती जा रही है। कोर्ट ने सभी वादकारियों को 21 मार्च तक कोर्ट नहीं आने की सलाह दी है। इस दौरान न तो कोई मुकदमा खारिज किया जाएगा और न ही किसी की सुनवाई होगी।
विज्ञापन


उच्च न्यायालय प्रयागराज के निर्देश पर जिले में मंगलवार से यह व्यवस्था लागू हुई। जमानत याचिकाओं और नए मुकदमों की सुनवाई होती रहेगी। मंगलवार को न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर चर्चा करते रहे। अधिकांश जजों ने सुरक्षा के चलते मॉस्क लगा रखा था तो कुछ अपने चेंबर से बाहर नहीं निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना के संक्रमण को देखते हुए अधिवक्ता और जज तो अलर्ट रहे, मगर स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए कोई प्रबंध नहीं किया है। मंगलवार को मेटल डिटेक्टर से वकीलों की जांच तो होती रही, मगर कोरोना वायरस की जांच के लिए कोई पहल अभी तक नहीं की गई है। हां इतना जरुर था कि कचहरी आने वाले वादकारियों को पुलिस बलपूर्वक बाहर निकाल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed