{"_id":"5f4170e68ebc3e3d1027e04d","slug":"pratapgarh-attack-on-pradhan-s-house-son-shot-pratapgarh-news-ald2842463176","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: प्रधान के घर पर चढ़कर हमला, बेटे को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: प्रधान के घर पर चढ़कर हमला, बेटे को मारी गोली
विज्ञापन
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के छतौना में प्रधान पुत्र पर हमला कर भाग रहे ग्रामीणों द्वारा धराया हम?
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के नगर छतौना गांव में शुक्रवार रात दर्जनों दबंगों ने ग्राम प्रधान के घर पर हमला बोल दिया। प्रधान के घरवालों को पीटकर लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों के दौड़ने के बाद दस बाइक से आए हमलावर भागने लगे।
चारों तरफ से घिरने पर उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान गोली लगने से प्रधान का पुत्र घायल हो गया। ग्रामीणों ने दो हमलावरों को पकड़कर बुरी तरह पीटा। उनकी बाइकें तोड़ डालीं। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में प्रधान के भतीजे की तहरीर पर आठ नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने हमले के आरोप में एक शिक्षक समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है।
नगर गांव के प्रधान कल्पूराम का भतीजा अंबुज शुक्रवार को कोचिंग पढ़ने गया था। आरोप है कि रास्ते में कुछ लोगों ने उसे पीट दिया। अंबुज का भाई इसका उलाहना देने गया था। जिसे लेकर आरोपी पक्ष के लोग नाराज थे।
विज्ञापन
शुक्रवार की रात करीब आठ बजे दस बाइक से पहुंचे दर्जनों लोगों ने प्रधान कल्पूराम और उनके भाई तुलसीराम के घर पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडे, हाकी व असलहों से लैस बदमाशों ने प्रधान के भतीजे प्रशांत कुमार (25) पुत्र अरविंद, अंबुज (14), अनीता, (35), कुसुम (36) व रितिक को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
शोर मचाने पर बदमाश बाइक से भागने लगे। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। खुद को घिरते देख हमलावरों ने अंधाधुंध हवाई फायरिंग शुरू कर दी। दस राउंड से अधिक फायरिंग की गई। एक गोली प्रधान कल्पूराम के पुत्र राजेश कुमार गौतम (25) की कमर को छूते हुए निकल गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने दो बदमाशों को दबोच लिया।
उनकी जमकर पिटाई करने के साथ ही बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। उनकी पहचान अमित कुमार धुरिया पुत्र नरसिंह निवासी परदहा बासुदेव कोतवाली पट्टी और संतोष पुत्र मटरू निवासी सैफाबाद थाना आसपुर देवसरा के रूप में हुई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने प्रधान के भतीजे प्रशांत की तहरीर पर आरोपी ललित गौतम पुत्र रमेश उर्फ बाबूनंदन गौतम, अंकित पुत्र सुरेंद्र, विकास पुत्र भगवानदीन, विनोद पुत्र खेल्लन, शिक्षक रजनीश पुत्र हरिप्रसाद निवासी छतौना, अमित कुमार धुरिया पुत्र नरसिंह निवासी परदहा बासुदेव कोतवाली पट्टी, संतोष कुमार पुत्र मटरू निवासी सैफाबाद थाना आसपुर देवसरा सहित 20- 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ घुसकर मारपीट, बलवा, जानलेवा हमला सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शिक्षक रजनीश कुमार, अमित कुमार धुरिया, संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के छतौना में प्रधान पुत्र पर हमला कर भाग रहे ग्रामीणों द्वारा धराया हम?- फोटो : PRATAPGARH