फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Anger erupted over death of real sisters, jammed, agreed after four hours

प्रतापगढ़: सगी बहनों की मौत पर फूटा गुस्सा, लगाया जाम, चार घंटे बाद माने

Thu, 05 Dec 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Anger erupted over death of real sisters, jammed, agreed after four hours
मीराभवन चौराहे के समीप सिटी रोड़ पर चकबनतोड़ के ग्रामीणों द्वारा जाम लगाये जाने के दौरान खड़े वा? - फोटो : PRATAPGARH
सांगीपुर इलाके में सई नदी में सगी बहनों के शव मिलने की घटना का खुलासा न होने पर बुधवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मामले की मजिस्ट्रेटी जांच कराने की मांग को लेकर बसपा नेताओं के साथ लोग सड़क पर उतर गए और परिजनों के साथ अष्टभुजानगर मोड़ पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

लोगों ने चार घंटे तक प्रदर्शन कर पीड़ित परिवार को सुरक्षा और आर्थिक सहायता की भी मांग की। एसडीएम के हर संभव मदद के आश्वासन पर लोग सड़क से हटने के लिए तैयार हुए। इस दौरान सिटी प्रतापगढ़ और शहर का रास्ता अवरुद्ध रहा।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के चकबनतोड़ निवासी सुभाष राव की बेटी शिवांगी व अंजलि की लाश मंगलवार की सुबह सांगीपुर के कुंभापुर घाट पर सई नदी में मिली थी। आधी रात बाद सदर विधायक राजकुमार पाल समेत पुलिस अफसरों के समझाने पर दोनों बहनों के शव का अंतिम संस्कार रसूलाबाद घाट प्रयागराज में कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार दोपहर दोनों बहनों की मौत में पुलिस कार्रवाई से नाराज होकर चलो गांव की ओर, बहुजन मुक्ति मोर्चा और बसपा नेता चकबनतोड़ पहुंचे। परिजनों से बातचीत करने के बाद बड़ी संख्या में जुटे लोगों के साथ उन्होंने अष्टभुजानगर मोड़ पर पहुंचकर जाम लगा दिया। लोग घटना की मजिस्ट्रेटी जांच, परिजनों को 50 लाख की आर्थिक मदद, सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस, दो बीघा जमीन और आवास देने की मांग करने लगे।
पुलिस अफसरों ने सभी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। मौके पर सीओ सिटी अभय पांडेय, सीओ लालगंज रमेशचंद्र समेत भारी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंच गए। करीब चार घंटे बाद पहुंचे एसडीएम सदर विजयपाल सिंह ने भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा, जिसके बाद लोगों ने जाम समाप्त किया।
विधायक के खिलाफ नारेबाजी, दो दिन का अल्टीमेटम
प्रतापगढ़। बहनों के शवों की अंत्येष्टि रात में कराने से नाराज लोगों ने सदर विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रशासन को अल्टीमेटम दिया कि यदि दो दिन के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो वे फिर आंदोलन करेंगे। शहर के अष्टभुजानगर में सिटी प्रतापगढ़-मीराभवन मार्ग पर जाम लगाने के दौरान लोग पुलिस के रवैये से आक्रोशित थे। उनकी पुलिस अफसरों से तीखी नोकझोंक भी हुई। हर कोई पुलिस व सदर विधायक राजकुमार पाल से नाराज दिखा। लोगों में इस बात को लेकर गुस्सा था कि रात में दबाव बनाकर शवों का क्यों अंतिम संस्कार कराया गया।
सगी बहनों के पिता और मोबाइल दुकानदार के बीच पहले से है जान-पहचान
मृत सगी बहनों के पिता सुभाष राव व लालगंज के मोबाइल दुकानदार सुरेश के बीच पहले से जान पहचान होने की बात सामने आ रही है। पुलिस की टीम लगातार सुरेश से पूछताछ कर रही है। दोनों के मोबाइल नंबरों की छानबीन के बाद अहम क्लू हाथ लगे हैं।
नगर कोतवाली के चकबनतोड़ निवासी सुभाष राव की बेटी शिवांगी और अंजलि सोमवार को स्कूल से गायब हो गई थीं। इस मामले में नगर कोतवाली मेें बाबा चिंतामणि ने अज्ञात लोगों द्वारा दोनों को अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को दोनों बहनों का शव सांगीपुर के कुंभापुर घाट पर सई नदी में मिला था। जिसके बाद हडक़ंप मच गया।
मौके पर पहुंचे एसपी अभिषेक सिंह ने गहनता से छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। दोनों की मौत पानी में डूबने से होने की बात सामने आई। रात में ही शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार शिवांगी व अंजलि के पिता सुभाष और लालगंज के खालसा सादात के रहने वाले मोबाइल दुकानदार सुरेश के बीच पहले भी बातचीत होती रही है। दोनों एक दूसरे के परिचित हैं। ऐसा मोबाइल से होने वाली बातचीत के दौरान सामने आया है।

जिसके मद्देनजर पुलिस लगातार सुरेश को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस की पूछताछ में सुरेश लगातार बयान बदल रहा है। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि हर स्तर पर छानबीन की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दोनों बहनों ने एक साथ जान क्यों दी। जल्द ही पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंच जाएगी।

मीराभवन चौराहे के समीप जाम लगाये मृत बेटियों के परिजनों को समझाते सीओ अभय पांडेय।

मीराभवन चौराहे के समीप जाम लगाये मृत बेटियों के परिजनों को समझाते सीओ अभय पांडेय।- फोटो : PRATAPGARH

नगर कोतवाली के अष्टभुजानगर मोड़ पर जाम लगाकर धरने पर बैठे चकबनतोड़ के ग्रामीण व परिजन।

नगर कोतवाली के अष्टभुजानगर मोड़ पर जाम लगाकर धरने पर बैठे चकबनतोड़ के ग्रामीण व परिजन।- फोटो : PRATAPGARH

नगर कोतवाली के चकबनतोड़ गांव में मृत बहनों के बिलखते परिजन।

नगर कोतवाली के चकबनतोड़ गांव में मृत बहनों के बिलखते परिजन।- फोटो : PRATAPGARH

नगर कोतवाली के चकबनतोड़ गांव में मृत बहनों के गमगीन पिता को समझाते परिवार के लोग।

नगर कोतवाली के चकबनतोड़ गांव में मृत बहनों के गमगीन पिता को समझाते परिवार के लोग।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed