फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Anger erupted after the brutal murder of Maulana, Muslim told DM SP - where is Baba's bulldozer?

Pratapgarh : मौलाना की निर्मम हत्या के बाद फूटा गुस्सा, डीएम-एसपी से बोले मुस्लिम- कहां है बाबा का बुलडोजर

Sun, 09 Jun 2024 07:58 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 09 Jun 2024 07:58 AM IST
सार

शव को सड़क पर रखकर धरने पर बैठे ग्रामीणों को समझाने में डीएम और एसपी को पसीने छूट गए। मौके पर ग्रामीणों को समझाने पहुंचे डीएम और एसपी से आक्रोशित परिजनों ने कहा कि योगी बाबा का बुलडोजर अब कहां है। जब तक आरोपियों के घर को बुलडोजर से नहींं ढहाया जाता तब तब वह शव को पुलिस को छूने नहीं देंगे।

विज्ञापन
Pratapgarh: Anger erupted after the brutal murder of Maulana, Muslim told DM SP - where is Baba's bulldozer?
घटना स्थल की छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जेठवारा थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव में मौलाना फारूक अहमद की हत्या के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया। मामले दो समयुदायों का होने के कारण स्थिति और भयावह हो गई। मौके पर प्रतापगढ़ के सभी थानों की पुलिस के साथ ही प्रयागराज, फतेहपुर और कौशाम्बी सहित आसपास के कई जनपदों की फोर्स मौके पर बुला ली गई। ग्रामीणों ने आरोपियों के घर पर धावा बोल दिया, जिन्हें काबू में करने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी।

विज्ञापन





विज्ञापन






शव को सड़क पर रखकर धरने पर बैठे ग्रामीणों को समझाने में डीएम और एसपी को पसीने छूट गए। मौके पर ग्रामीणों को समझाने पहुंचे डीएम और एसपी से आक्रोशित परिजनों ने कहा कि योगी बाबा का बुलडोजर अब कहां है। जब तक आरोपियों के घर को बुलडोजर से नहींं ढहाया जाता तब तब वह शव को पुलिस को छूने नहीं देंगे। इसको लेकर काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। परिजन और ग्रामीण आरोपियों के घर को ढहाने की मांग पर अड़े रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी के आश्वासन पर माने परिजन

50 लाख रुपए मुआवजा, एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी, शस्त्र लाइसेंस और तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी पर की मांग पूरी करने के आश्वासन पर परिजन शव को पोस्टमार्टम कराने पर राजी हुए। एसपी ने कहा कि अगर बवाल किया तो ठीक नहीं होगा। शासन स्तर से भी सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। घटना को लेकर परिजनों ने एसपी को तहरीर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed