फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: An hour's relief in the afternoon, then the cold shivered

प्रतापगढ़: दोपहर में घंटे भर की राहत, फिर कंपाने लगी ठंड

Mon, 30 Dec 2019 12:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: An hour's relief in the afternoon, then the cold shivered
रोडवेज के समीप कड़ाके की ठंड में कोचिंग से घर जाती छात्राएं। - फोटो : PRATAPGARH
दो दिन बाद रविवार को दोपहर बाद धूप खिलने से थोड़ी देर के लिए राहत रहीं, मगर शाम होते ही फिर बर्फीली हवाएं कंपाने लगीं। गलन व ठंड में इजाफा हो गया। बाजारों में शाम होते ही सन्नाटा पसर गया। हालांकि धूप खिलने से बाजारों में चहल-पहल देखी गई। लोग ठंड से बचाव के लिए स्वेटर, जैकेट व मफलर में नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 11.0 व न्यूनतम 5.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

शनिवार की तरह ही रविवार को भी ठंड का दौर जारी रहा। भोर में शीतलहर का कहर जारी रहा। हालांकि कोहरे का असर नहीं रहा। पश्चिमी हवाओं से तेज गलन थी। शहर के कंपनी बाग, स्टेशन रोड, व सड़कों पर लोग मार्निंग वाक को निकले, मगर ठंड से बचाव के पूरे इंतजाम के साथ। स्वेटर, जैकेट व मफलर से लोग लैस दिखे।
विज्ञापन

सुबह बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। जगह-जगह अलाव धधकते रहे। लोग रजाई व अलाव में दुबके रहे। दोपहर बाद धूप खिली तो लोगाें ने राहत की सांस ली। लोगों ने छतों व घर के बाहर निकलकर धूप ली। धूप खिलने से बाजारों में चहल-पहल बढ़ी। दो दिन धूप खिलने से बाजार चहक उठे। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर शाम होने पर ठंड में और भी इजाफा हो गया। शाम छह बजे के बाद ठंड को देख दुकानें बंद होने लगीं। बाजारों में सन्नाटा पसर गया। शीतलहर का असर शुरू हो गया। मौसम विभाग के वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि 11.0 व न्यूनतम 5.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
तापमान में थोड़ा अंतर
बर्फीली हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। अधिकतम तापमान में बहुत अंतर नहीं रहा। अधिकतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 5.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।

4 जनवरी तक बंद रहेंगे कक्षा 12 तक के सभी स्कूल-कालेज
ठंड को देखते हुए अब 4 जनवरी तक कक्षा 12 तक के सभी स्कूल व कालेज बंद रहेंगे। 5 जनवरी को रविवार है। ऐसे में अब 6 जनवरी को ही शिक्षण कार्य शुरू होगा। जिलाधिकारी ने यह आदेश जारी किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद ने बताया कि विद्यालयों में शिक्षण कार्य ही ठप रहेगा। विद्यालय में चलने वाली प्रायोगिक परीक्षाएं संचालित होंगी।

रेलवे स्टेशन पर सुबह कड़ाके की ठंड में पहुंचे यात्री।

रेलवे स्टेशन पर सुबह कड़ाके की ठंड में पहुंचे यात्री।- फोटो : PRATAPGARH

रेलवे स्टेशन तिराहे पर रात में अलाव के बगल जमीन पर सो रहा युवक व खड़े लोग।

रेलवे स्टेशन तिराहे पर रात में अलाव के बगल जमीन पर सो रहा युवक व खड़े लोग।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed