{"_id":"61a3a3ca7963702c6f6d373a","slug":"pratapgarh-akhilesh-yadav-said-on-the-question-of-rajabhaiya-who-is-this-whose-name-has-been-taken","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : राजाभैया के सवाल पर बोले अखिलेश यादव, यह कौन हैं, किसका नाम ले लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : राजाभैया के सवाल पर बोले अखिलेश यादव, यह कौन हैं, किसका नाम ले लिया
Sun, 28 Nov 2021 09:14 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 28 Nov 2021 09:14 PM IST
सार
राज्यसभा चुनाव के बाद कुंडा के विधायक व पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया और सपा मुखिया अखिलेश यादव के बीच आई तल्खी कम होने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि अभी चार दिन पहले ही राजभैया ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
Prayagraj News : रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया और पूर्व सीएम अखिलेश यादव।
- फोटो : प्रयागराज
विस्तार
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया अखिलेश यादव रविवार को रामकोला में राजाभैया से नाराजगी के सवाल पर झुंझला उठे। उन्होंने यहां तक कह दिया कि कौन हैं ये, किसका नाम ले लिया। जबकि अखिलेश यादव की सरकार में राजाभैया कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।
विज्ञापन
राज्यसभा चुनाव के बाद कुंडा के विधायक व पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया और सपा मुखिया अखिलेश यादव के बीच आई तल्खी कम होने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि अभी चार दिन पहले ही राजभैया ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की थी। इसके बाद सियासी हलचल तेज हो गई और राजाभैया के सपा से गठबंधन को लेकर चर्चाएं भी होने लगी थीं। मगर सपा के जिला उपाध्यक्ष पप्पू यादव के घर आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश यादव की राजाभैया के प्रति नाराजगी साफ दिखी।
विज्ञापन
मीडिया से बातचीत कर रहे अखिलेश यादव के तेवर उस समय तल्ख हो गए जब उनसे सवाल किया गया कि आखिर राजाभैया से उनकी क्या नाराजगी है। इस पर अखिलेश ने कहा कि ये कौन हैं, किसका नाम ले लिया। अखिलेश का जवाब सुनने के बाद वहां मौजूद सपाई जोश में आकर नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन