फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Accused of physical abuse at night, married in the day

प्रतापगढ: रात में लगाया शारीरिक शोषण का आरोप, दिन में कर ली शादी

Tue, 03 Mar 2020 01:17 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 03 Mar 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Accused of physical abuse at night, married in the day
कुंडा तहसील में स्थित मंदिर पर शादी के बाद मौजूद सपा जिलाध्यक्ष के भाई दीपक व युवती। - फोटो : pratapgarh
 सपा जिलाध्यक्ष सहित उनके परिवार के लोगों की युवती के साथ कथित तौर पर बातचीत का ऑडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने और सपा जिलाध्यक्ष द्वारा राजाभैया पर फंसाने के लिए षड़यंत्र रचने का आरोप लगाने की घटना के बाद इसमें नया मोड़ आ गया।
विज्ञापन


रात में एक युवती ने सपा जिलाध्यक्ष के भाई पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए कुंडा कोतवाली में शिकायत की। इसके बाद वह लापता हो गई। पुलिस उसकी तलाश करने लगी। रात में युवती की मां भी बेटी के गायब होने की शिकायत लेकर पहुंच गई।
विज्ञापन


सोमवार को युवती मिली तो पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष के भाई को भी कोतवाली बुलाया। बातचीत के बाद दोनों शादी करने के  लिए सहमत हो गए। इस पर तहसील में नोटरियल शादी करवाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मानिकपुर थाना क्षेत्र के चौसा गांव निवासी वंदिता नामक युवती ने शनिवार को कुंडा कोतवाली में तहरीर देकर सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव के भाई दीपक उर्फ अंकित यादव के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था। इसके बाद वह गायब हो गई।

रात में युवती की मां उसके गायब होने की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंच गई। इस पर रातभर पुलिस जगह-जगह दबिश देकर उसकी तलाश करती रही। सुबह वह प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर पर मिली। इस पर पुलिस उसे कोतवाली ले आई। साथ ही दीपक उर्फ अंकित यादव को भी बुलाया।

कोतवाली में बातचीत के बाद दोनों ही शादी के लिए सहमत हो गए। इसके बाद तहसील में नोटरियल शादी करवाई गई। इसी युवती को मोहरा बनाकर परिवार को फंसाने का आरोप सपा जिलाध्यक्ष ने कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया पर लगाया था।


फिलहाल युवती के मिल जाने के बाद एकाएक गरम हुई सियासत थम गई है। फिलहाल सपा जिलाध्यक्ष ने भी अपना वीडियो जारी करके शादी कराए जाने की बात कही है। साथ ही कुंडा विधायक पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed