फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: Accused arrested with 226 grams of cannabis, a pistol, and cartridges

प्रतापगढ़ : 226 ग्राम गांजा, पिस्टल और कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार, वाहन तलाशी के दौरान दबोचा

Sun, 04 Oct 2026 04:57 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 04 Oct 2026 04:57 PM IST
सार

प्रतापगढ़ में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध शस्त्र रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत लीलापुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Pratapgarh: Accused arrested with 226 grams of cannabis, a pistol, and cartridges
गांजा और तमंचे के साथ गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : संवाद।

विस्तार

प्रतापगढ़ में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध शस्त्र रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत लीलापुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में की गई कार्रवाई में पुलिस टीम ने प्राथमिक विद्यालय सगरा सुन्दरपुर के पास से जयप्रकाश उर्फ भाले सिंह (43) निवासी ग्राम डांड़ी खास, थाना लीलापुर को पकड़ा।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के दौरान आरोपी को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से पालीथीन सहित कुल 226 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा 0.32 बोर की एक पिस्टल, दो मैगजीन, तीन जिंदा कारतूस और 315 बोर के दो जिंदा कारतूस भी मिले। पुलिस ने गांजा बिक्री से मिले 900 रुपये और रियलमी कंपनी का एक मोबाइल भी बरामद किया।

विज्ञापन

कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय और क्षेत्राधिकारी लालगंज राजीव द्विवेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी लीलापुर वारिज कसेरा के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दीपक कुमार यादव, केशव राम, शिशर पटेल समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना लीलापुर में मुकदमा अपराध संख्या 325/26 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट और 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed