फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh Accident: SpeePratapgarh Accident: Speed and drug addiction ended 14 livesd and drug addiction ended 14 lives

Pratapgarh Accident : रफ्तार और नशे के शौक ने खत्म कर दीं 14 जिंदगियां

Fri, 20 Nov 2020 07:41 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 20 Nov 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh Accident: SpeePratapgarh Accident: Speed and drug addiction ended 14 livesd and drug addiction ended 14 lives
pratapgarh news : pratapgarh accident - फोटो : प्रतापगढ़

रफ्तार और नशे के शौक ने बृहस्पतिवार देर रात मानिकपुर थाना क्षेत्र के देशराज का इनारा के पास एक साथ चौदह जिंदगियां लील लीं। नवाबगंज के शेख मोहम्मदपुर गांव में गई बारात में शामिल होने के बाद अधिकांश लोग रात में ही गांव लौटने लगे थे। रात करीब 12 बजे के बाद वैवाहिक स्थल से एक साथ तीन बोलेरो से दूल्हे के परिवार के कुछ लोगों के साथ ही ग्रामीण जिरगापुर के लिए निकले। तीनों बोलेरो चालकों में जल्द गांव पहुंचने की होड़ मची थी।

विज्ञापन

Pratapgarh Accident: SpeePratapgarh Accident: Speed and drug addiction ended 14 livesd and drug addiction ended 14 lives
pratapgarh news : pratapgarh accident - फोटो : प्रतापगढ़

यही कारण था कि चालक ने हाईवे पर पहुंचते ही बोलेरो की स्पीड बढ़ा दी। इससे अनियंत्रित हुई बोलेरो हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। चर्चा रही कि चालक ने नशा भी किया था। हालांकि ग्रामीण उसे झपकी आने की आशंका जताते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Pratapgarh Accident: SpeePratapgarh Accident: Speed and drug addiction ended 14 livesd and drug addiction ended 14 lives
pratapgarh news : pratapgarh accident - फोटो : प्रतापगढ़

कुंडा कोतवाली के जिरगापुर निवासी राजनारायण यादव उर्फ फौजी की बोलेरो ननिहाल में रहने वाला उनका भांजा पारसनाथ यादव निवासी बड़ेरा ननकू का पुरवा थाना मानिकपुर चलाता था। बृहस्पतिवार को सुनील की बारात में पारसनाथ बोलेरो लेकर नवाबगंज के शेख मोहम्मदपुर गांव गया था। जहां द्वारपूजा के बाद घरातियों ने बरातियों को भोजन कराया। खाना खाने के बाद पारसनाथ बोलेरो लेकर घर लौटने के लिए तैयार हो गया।

विज्ञापन

Pratapgarh Accident: SpeePratapgarh Accident: Speed and drug addiction ended 14 livesd and drug addiction ended 14 lives
pratapgarh news : pratapgarh accident - फोटो : प्रतापगढ़

उसके साथ दूल्हा सुनील के परिवार के ही बच्चों समेत 14 लोग बोलेरो में सवार हो गए। उसके साथ दो और बोलेरो से लोग गांव के लिए निकले। तीनों वाहनों के चालकों में जल्द गांव पहुंचने की होड़ मची थी। इसके चक्कर में पारसनाथ ने प्रयागराज- लखनऊ राजमार्ग पर पहुंचते ही बोलेरो की स्पीड बढ़ा दी। वाहन में पीछे बच्चे बैठे थे।

Pratapgarh Accident: SpeePratapgarh Accident: Speed and drug addiction ended 14 livesd and drug addiction ended 14 lives
pratapgarh news : pratapgarh accident - फोटो : प्रतापगढ़

लोगों का कहना है कि शादी के जश्न में चालक समेत कुछ लोगों ने नशे का शौक भी पूरा किया था। मानिकपुर थाना क्षेत्र के देशराज का इनारा के पास रफ्तार तेज होने के कारण पारसनाथ बोलेरो से नियंत्रण खो बैठा और वह पीछे से हाईवे पर खड़े ट्रक में जा घुसी। जिरगापुर केे लोग चालक पारसनाथ को झपकी आने की आशंका जता रहे हैं।

Pratapgarh Accident: SpeePratapgarh Accident: Speed and drug addiction ended 14 livesd and drug addiction ended 14 lives
pratapgarh news : pratapgarh accident - फोटो : प्रतापगढ़

हालांकि गौर करने वाली बात यह कि जिरगापुर से शेख मोहम्मदपुर की दूरी महज 22 किमी है। ऐसे में इतनी जल्दी चालक को झपकी आना संभव नहीं है। देशराज के इनारा से कुछ पहले ग्रामीणों ने भी बोलेरो तेज रफ्तार से निकलते देखी थी। फिलहाल एक साथ पांच बच्चों समेत 14 लोगों की जिंदगी खत्म होने से गांव में मातम पसर गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed