फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: A teenager found unconscious on the side of the railway line was Assault

प्रतापगढ़ : रेलवे लाइन के किनारे बेहोश मिली किशोरी के साथ हुआ था सामूहिक दुष्कर्म, होश आने के बाद दर्ज कराया बयान

Fri, 07 Jan 2022 08:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 07 Jan 2022 08:11 PM IST
सार

परिजनों ने पुलिस को पहले बताया था कि ट्रेन से धक्का लगा था। फिर बताया कि सांड़ के हमले में घायल हुई है। एक सप्ताह तक उपचार के बाद होश आने के बाद जब किशोरी ने आपबीती बताई तो परिजन सन्न रह गए। मेडिकल परीक्षण में भी गैंगरेप की पुष्टि हुई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Pratapgarh: A teenager found unconscious on the side of the railway line was Assault
Prayagraj News : रेप पीड़िता। डेमो - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

नवाबगंज थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म और मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गंभीर रूप से जख्मी किशोरी का करीब एक हफ्ते तक इलाज चलता रहा। उसके होश आने पर पुलिस ने बयान लिया और उसके बयान के आधार पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाईं।  

विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी 27 दिसंबर को रेलवे लाइन के किनारे बेहोश मिली थी। परिजनों ने पहले सांड़ के हमले में उसके घायल होने की बात कही। बाद में ट्रेन की चपेट में आने की जानकारी पुलिस को दी। प्रयागराज स्थित अस्पताल में इलाज के बाद होने में आने पर किशोरी ने परिजनों को बताया कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। इस पर नवाबगंज पुलिस उसका बयान लेने अस्पताल गई।

विज्ञापन

घर से दुकान पर सामान लेने गई थी किशोरी

किशोरी ने बताया कि वह सामान लेने गांव से कुछ दूर गई थी। वहां उसे गांव के ही रिजवान सहित तीन युवक मिले और बहलाकर एकांत में ले गए। वहां उसके साथ जोर-जबरदस्ती की। विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई कर दी। बयान लेने के बाद पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया। मेडिकल में उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इस मामले में पहले मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया था। मेडिकल में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की पुष्टि होने पर पुलिस ने धाराएं बढ़ाकर गांव के ही रिजवान, हलीम और अमन को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को तीनों को जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed