फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: 90 year old groom, 86 year old bride, hearts meet again in court

Pratapgarh : 90 बरस का दूल्हा, 86 की दुल्हन, अदालत में फिर मिले मन, बेटों ने संपत्ति की वजह से कर रखा था अलग

Sun, 10 Dec 2023 06:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा प्रतापगढ़, अमन तिवारी
प्रतापगढ़, अमन तिवारी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 10 Dec 2023 06:27 AM IST
सार

जिला जज अब्दुल शाहिद, पारिवारिक न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सुरेशचंद्र आर्या, विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एडीजे नीरज बरनवाल, अपर जिला जज सुमित पंवार सहित अन्य न्यायिक अधिकारी अनूठे मिलन के साक्षी बने।

विज्ञापन
Pratapgarh: 90 year old groom, 86 year old bride, hearts meet again in court
शिवप्रसाद पाठक और उनकी पत्नी प्रभु देवी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

90 बरस का दूल्हा और 86 बरस की दुल्हन तकरीबन एक बरस अलग-अलग रहने के बाद शनिवार को पारिवारिक अदालत में संविधान को साक्षी मानकर फिर से एक हो गए। अदालत ने दोनों के बीच समझौता कराकर उन्हें फिर से एक करा दिया।

विज्ञापन


जिला जज अब्दुल शाहिद, पारिवारिक न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सुरेशचंद्र आर्या, विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एडीजे नीरज बरनवाल, अपर जिला जज सुमित पंवार सहित अन्य न्यायिक अधिकारी अनूठे मिलन के साक्षी बने।
विज्ञापन


वयोवृद्ध दंपती ने सारे गिले-शिकवे दूर करते हुए सभी के सामने एक-दूसरे को माला पहनाकर फिर से साथ रहकर जीवन बिताने का संकल्प लिया। कहा, उनके बीच कोई अलगाव नहीं है। बस संपत्ति के लालच में बीते एक वर्ष पहले बेटों ने ही दोनों को अलग-अलग करा दिया था। दोनों ने अदालत में मन की बात कही और आधी-आधी संपत्ति दोनों बेटों के नाम कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंधई थानाक्षेत्र के पाठक का पुरवा, किशुनगंज के शिवप्रसाद पाठक और उनकी पत्नी प्रभु देवी, दोनों बीते एक बरस से अलग-अलग रह रहे थे। 2010 में लोकनिर्माण विभाग के सुपरवाइजर पद से सेवानिवृत्त शिवप्रसाद पाठक को बेटों ने ही संपत्ति के बंटवारे को लेकर पत्नी से अलग करा दिया था। इतना ही नहीं मां को साथ रख रहे छोटे बेटे ने तो मां की ओर से पिता के विरुद्ध धारा 25 के तहत हर्जाखर्चा देने का मुकदमा भी दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed