{"_id":"5f42a9308ebc3e3cf023d1eb","slug":"pratapgarh-58-infected-including-guards-of-patti-sdm-pratapgarh-news-ald2843090138","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: पट्टी एसडीएम के गार्ड समेत 58 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: पट्टी एसडीएम के गार्ड समेत 58 संक्रमित
विज्ञापन
Pratapgarh: 58 infected, including guards of Patti SDM
पट्टीजिले में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार को पट्टी के उपजिलाधिकारी के गार्ड समेत 58 लोग संक्रमित मिले। कटरागुलाब सिंह में एक व्यापारी का परिवार भी कोरोना की चपेट में आ गया है। जिले में अब कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़कर 1498 पहुंच गई है। जबकि 23 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
जिले में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। 24 घंटे के भीतर 58 नए केस सामने आए हैं। उपजिलाधिकारी पट्टी की सुरक्षा में रहने वाले गार्ड की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कटरागुलाब सिंह बाजार के रहने वाले कारोबारी की शिक्षिका बहू समेत परिवार के चार सदस्य कोरोना संक्रमित निकले।
सभी को प्रयागराज में भर्ती कराया गया। कुंडा तहसील में कोरोना के दो मरीज मिले। सामुदायिक स्वास्थय केंद्र अमरगढ़ में चार सफाईकर्मी संक्रमित मिले। लालगंज के पिचूरा का युवक भी संक्रमित निकला। सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना की जांच तेज होने के साथ मरीज भी मिल रहे हैं। इससे बचने के लिए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
अवैध शराब की बिक्री, जुआ मिलने पर निलंबित होंगे पुलिसकर्मी
किसी भी थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री, जुआ, सट्टा और गांजे का कारोबार होने की शिकायत सही मिलने पर तत्काल पुलिसकर्मी निलंबित होंगे। पीड़ितों की हर हाल में मदद होनी चाहिए। किसी के दबाव में आकर गलत कार्य करने की जरूरत नहीं है। अपने विवेक से काम करना होगा।
नवागत पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने शनिवार को पुलिस लाइन में मातहतों के साथ रूबरू हुए। सभी सर्किल के क्षेत्राधिकारी व थानेदारों को अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। अपराध के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि अपने-अपने इलाके में तय कर लें कि कोई भी गलत काम न हो। अवैध शराब की बिक्री किसी भी कीमत पर नहीं होनी चाहिए। जिस थाना क्षेत्र में अवैध शराब, गांजा, जुआ, सट्टा होता मिला तो खैर नहीं। दोषी पुलिसकर्मी तुरंत दंडित होंगे। किसी के दबाव में आकर काम करने की जरूरत नहीं है। अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करें। टापटेन नए सिरे से चिन्हित करें। शातिर बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई हो। फरियादियों के साथ नरमी से पेश आएं और उनकी समस्याओं का समाधान कराएं। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद व एएसपी पश्चिमी दिनेश चंद्र द्विवेदी मौजूद रहे।