{"_id":"5ca3a4cfbdec221462309612","slug":"pratapgarh-5-lakhs-from-grocery-trader-sought","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: किराना व्यापारी से मांगी 5 लाख की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: किराना व्यापारी से मांगी 5 लाख की रंगदारी
Tue, 02 Apr 2019 11:51 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 02 Apr 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
extortion
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए बेखौफ बदमाश लगातार व्यापारियों को अपना निशाना बना रहे हैं। अब किराना व्यापारी से बदमाशों ने फोन कर 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने दुकानदार को सुरक्षा मुहैया कराई है। इस धमकी की पुलिस को भनक तक नहीं लग सकी। जबकि संदिग्ध मोबाइल नंबर लगातार पुलिस ट्रेस कर रही है।
नगर कोतवाली के सदर बाजार निवासी अंजनी ऊमरवैश्य की किराने की दुकान है। 9 मार्च को बाइक सवार तीन बदमाशों ने दुकान में घुसकर लूटपाट की थी। बदमाशों ने भागने के दौरान पड़ोस के अशोक शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सोमवार की शाम अंजनी के मोबाइल पर अंजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने उससे 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।
न देने पर अंजाम भुगतने को तैयार रहने के लिए कहा। इससे पूरा परिवार सहम गया। घटना से परेशान अंजनी ऊमरवैश्य ने पुलिस अधीक्षक एस आनंद को घटना से अवगत कराया। एसपी ने मोबाइल नंबर को ट्रेस करने के लिए सर्विलांस टीम को लगा दिया। पुलिस उस नंबर के बारे में पता कर रही है। ताकि धमकी देने वालों तक पहुंचा जा सके। नगर कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिली है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षाकर्मी व्यापारी के ऊपर लगातार नजर रखे हुए हैं।