फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: 4.57 lakh voters will elect the city government today, urban area divided into 21 zones and 42 sec

प्रतापगढ़ : 4.57 लाख मतदाता चुनेंगे शहर की सरकार, 21 जोन और 42 सेक्टर में बंटा नगरीय इलाका, कुंडा पर विशेष नजर

Wed, 03 May 2023 05:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 03 May 2023 05:53 PM IST
सार

नगरपालिका परिषद बेल्हा और 18 टाउन एरिया के 4,57,844 मतदाता बृहस्पतिवार को अपने शहर की नई सरकार का चुनाव करेंगे। जिले में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन ने 21 और 42 सेक्टर में बांटकर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की भारी संख्या में तैनाती की गई है।

विज्ञापन
Pratapgarh: 4.57 lakh voters will elect the city government today, urban area divided into 21 zones and 42 sec
बूथों के लिए रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नगरपालिका परिषद बेल्हा और 18 टाउन एरिया के 4,57,844 मतदाता बृहस्पतिवार को अपने शहर की नई सरकार का चुनाव करेंगे। जिले में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन ने 21 और 42 सेक्टर में बांटकर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की भारी संख्या में तैनाती की गई है। 506 मतदेय स्थलों पर सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। नगरपालिका परिषद और 18 टाउन एरिया के लिए बृहस्पतिवार को होने वाले मतदान के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की है।

विज्ञापन


4,57,844 मतदाताओं के लिए 220 मतदान केंद्र और 506 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। अध्यक्ष के 19 पदों के लिए 267 और सभासद के 279 पदों के लिए 1548 प्रत्याशी मैदान में हैं। अध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक पृथ्वीगंज नगर पंचायत में 22 प्रत्याशी और सबसे कम कुंडा और कटरामेदनीगंज में छह-छह प्रत्याशी हैं। सबसे अधिक 110 मतदेय स्थल नगर पालिका परिषद बेल्हा में हैं और सबसे कम नगर पंचायत पट्टी में दस मतदेय स्थल बनाए गए हैं।

विज्ञापन

मतदान केंद्र पर प्रतिबंधित रहेगा मोबाइल

मतदान केंद्र के अंदर कोई भी व्यक्ति मोबाइल लेकर प्रवेश नहीं करेगा। मतदान करते समय कोई भी व्यक्ति सेल्फी और फोटो नहीं खींच सकेगा। अगर कोई व्यक्ति ऐसा करता है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।

जिले में आज रहेगा सार्वजनिक अवकाश

मतदान के दिन जिले में पूरी तरह अवकाश घोषित किया गया है। डीएम ़डॉ. नितिन बंसल ने चार दिन पहले ही पत्र जारी करके कहा है कि सरकारी, गैरसरकारी शिक्षण संस्थाएं, व्यावसायिक प्रतिष्ठान और कल कारखाने बंद रहेंगे।

आवागमन पर नहीं रहेगी रोक

नगरीय इलाके को छोड़कर आम नागरिकों के आवागमन पर कोई रोक नहीं होगी। हाईवे और गांव की मुख्य सड़कों पर वाहन चलते रहेंगे। नगरीय इलाकों में आवागमन के साथ ही दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।

सभी नगरपंचायतों में एक-एक पिंक बूथ

जिले की सभी नगर पंचायतों में एक-एक पिंक बूथ बनाया गया है। इन बूथों पर महिला कर्मचारियों की ही तैनाती की गई है। इन बूथों को मॉडल बूथ भी बनाया गया है।

विज्ञापन

नगर निकाय - वार्ड - मतदानकेंद्र - मतदान स्थल - पुरुष - महिला - कुल मतदाता

----------------------------------------------------------------------------

नगर पालिका -25 -38 -110 -58459 -52660 -111119

सिटी प्रतापगढ़ -11 -5 -12 -67723 -6561 -13334

 

कटरा मेदनीगंज -11 -5 -12 -5261 - 5042 -10303

 

कटरा गुलाब सिंह -15 -12 28 -11626 -11072 -226898

 

मानधाता बाजार -15 -10 -22 -10600 -10004 -20604

 

गड़वारा बाजार -15 -13 -20 -9328 -8864 -18192

 

अंतू -11 -6 -12 -5599 -5172 -10771

 

नगर पंचायत पट्टी -10 -7 -10 -4830 -4467- 9297

 

ढकवा -14 -8 -18 -8411 -7655- 16066

 

रामगंज -13 -10- 19- 8711- 8035- 16746

 

कोहड़ौर -13 -8 -18 -7979 -7368 -15347

 

रानीगंज -16 -13 -29 -14245 -13563 -27808

 

पृथ्वीगंज -15 -12 -25 -11293 -10435 -21728

 

सुवंसा बाजार -15 -14 -24 -10695 -9787 -20482

 

लालगंज लालगंज -18 -14 -30 -13166 -12030 -25196

 

कुंडा कुंडा -15 -12 -28 -12815 -11693 -24508-

 

मानिकपुर -17 -11 -32 -13757 -12690 -26447

 

हीरागंज बाजार -15 -11 -23 -10663- 9590- 20849

 

डेरवा बाजार -15 -11 -34 -13979 -12966 -26945

कुल योग- 279 -220 -506 -238190 -219624 -457844

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed