फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: 28 days later, the remains of the dead body of a teenager found near the pond, snatched away from family's police

प्रतापगढ़: 28 दिन बाद तालाब के पास मिले किशोर के शव के अवशेष, परिजनों की पुलिस से छीनाझपटी

Mon, 23 Dec 2019 11:58 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: 28 days later, the remains of the dead body of a teenager found near the pond, snatched away from family's police
महेशगंज थाना क्षेत्र के पुरमई सुल्तानपुर में महिलाओं को समझाते सीओ सदर। - फोटो : PRATAPGARH
शादी समारोह में जाने के बाद से गायब हुए किशोर के शव के अवशेष सोमवार को तालाब के पास मिले। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।
विज्ञापन

अवशेष इकट्ठे कर उसे ले जाने के दौरान परिजनों ने उसे पुलिस छीन लिया। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। काफी देर तक समझाने के बाद पुलिस शव के अवशेष कब्जे में ले सकी। उसे पोस्मार्टम के लिए भेज गया। पिता ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

महेशगंज थाना क्षेत्र के पुरमई सुल्तानपुर निवासी शिव कुमार सरोज का पुत्र डिंपल सरोज (15) 26 नवंबर को गांव में शादी समारोह में शामिल होने तीन अन्य किशोरों के साथ गया था। इसके बाद वह घर नहंीं लौटा। इस पर परिजनों ने तीनों किशोरों के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने तीनों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। सोमवार को डिंपल की बहन सुहानी बकरी चराने गई थी। इस दौरान उसकी बकरी गांव से दो किमी पश्चिम स्थित जलकुंभी से भरे तालाब के पास चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकरी को लाने के दौरान सुहानी ने एक सिर देखा। इसके बाद उसने कुछ कपड़े भी देखे। इसकी सूचना उसने परिजनों को दी। इस पर घरवाले मौके पर पहुंचे। पहचान होते ही परिजनों में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पुलिस भी आ गई। सीओ सदर की अगुवाई में फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। प्लास्टिक की थैली में शव के अवशेषों को भरा गया। पुलिस जब शव के अवशेष ले जाने लगी तेा परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए छीन लिया। इसके बाद जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना कुंडा, बाघराय, मानिकपुर, संग्रामगढ़ की पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि बाद में किसी तरह से उन्हें समझा बुझाकर पुलिस शव के अवशेष लेकर थाने पहुंची। उधर, पिता ने गांव के ही रामनाथ पुत्र घेर्राऊ के खिलाफ थाने में हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
परिजनों ने पुलिस पर लगाया अभद्रता व लापरवाही का आरोप
कुंड। महेशगंज थाना क्षेत्र के पुरमई सुल्तानपुर निवासी डिंपल सरोज पुत्र शिव कुमार सरोज के गायब होने के बाद से पुलिस का रवैया उपेक्षापूर्ण रहा। सोमवार को मौके पर पहुंचे सीओ सदर के आगे मृतक के पिता शिवकुमार ने आरोप लगाया कि थाने जाने पर उन्हें थाना प्रभारी गाली देते थे। साथ ही उस पर शराब पीकर आने का आरोप लगाया जाता था। उसके बच्चे का पता लगाने के बजाए पुलिस उन्हें थाने में बंद करने की धमकी दे रहे थे। उसने पुलिस पर पैसा लेकर आरोपियों को छोड़ने का भी आरोप लगाया।
बच्चे का पता लागने के लिए रोड जाम करने किया था प्रयास
बच्चे का पता लगाने के लिए परिजन काफी परेशान थे। उन्होंने कुछ दिन पहले लखपेड़ा बाजार में जाम लगाने का प्रयास किया था। इस दौरान संग्रामगढ़ इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंचकर उन्हें थाना क्षेत्र के बारे में बताया था। इस पर जाम नहीं लगाया गया। इसके बाद परिजनों ने आजाद नगर में जाम लगाने का प्रयास किया। इसकी जानकारी पुलिस को पहले से ही हो जाने के कारण जाम नहीं लगाने दिया गया।

महिला को घर में घुसकर मारने पीटने की रिपोर्ट हुई दर्ज
बाघराय(संवाद)। थाना क्षेत्र के बंशीधर का पुरवा शकरदहा निवासी सरोज मिश्रा पत्नी सुग्रीव प्रसाद को गांव के ही नवनीत मिश्रा व कृष्णाकांत ने लाठी डंडों से मारकर घायल कर दिया। घायल सरोज मिश्रा का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मृतक डिंपल। फाइल फोटो

मृतक डिंपल। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

महेशगंज थाना क्षेत्र के पुरमई सुल्तानपुर में पुलिस से शव लेकर भागतीं महिलाएं।

महेशगंज थाना क्षेत्र के पुरमई सुल्तानपुर में पुलिस से शव लेकर भागतीं महिलाएं।- फोटो : PRATAPGARH

महेशगंज थाना क्षेत्र के पुरमई सुल्तानपुर में शव लेकर बिलखते परिजन।

महेशगंज थाना क्षेत्र के पुरमई सुल्तानपुर में शव लेकर बिलखते परिजन।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed