फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgarh: 17 arrested including prize animal smugglers in police encounter

प्रतापगढ़ : पुलिस मुठभेड़ में इनामी पशु तस्कर समेत 17 गिरफ्तार

Thu, 30 Sep 2021 07:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 30 Sep 2021 07:25 PM IST
सार

बीस गोवंश, तीन चार पहिया वाहन, तमंचा व वध करने वाले उपकरण बरामद, सात वाहनों से भाग निकले पशु तस्करों के मददगार, पश्चिम बंगाल व सीवान में करते हैं मांस की तस्करी।
 

विज्ञापन
Pratapgarh: 17 arrested including prize animal smugglers in police encounter
arrested demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पशु तस्करी और पश्चिम बंगाल व बिहार के सीवान में मांस सप्लाई करने वाले पशु तस्करों का गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इसमें एक 15 हजार का इनामी पशु तस्कर भी शामिल है। जिसकी पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी। पुलिस ने 20 गोवंश के साथ तीन चार पहिया वाहन और उपकरण बरामद किए हैं। जबकि अंधेरे में पशु तस्करों की मदद करने वाले सात वाहनों से भाग निकले। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि बुधवार की रात आसपुर देवसरा के खटखटहवा पुल से दस चार पहिया वाहनों से पशु तस्करों द्वारा गोवंश लादकर निकलने की जानकारी हुई। जिसके बाद देवसरा व पट्टी पुलिस को धरपकड़ का निर्देश दिया गया। पुल के करीब पिकअप, सफारी समेत पशु तस्करों के वाहनों को रोका गया तो वे लोग फायर करते हुए भागने लगे। घेराबंदी कर पुलिस ने दो पिकअप, एक लोडर और एक बाइक को रोक लिया। जबकि सात वाहन भाग निकले।
विज्ञापन


इन गाड़ियों से 15 हजार रुपये का वांछित इनामी गैंगस्टर नवाब अली निवासी बहरौली लंभुआ जनपद सुलतानपुर भी हत्थे चढ़ गया। पकड़े गए नवाब अली व मोहम्मद रउफ के पास से दो तमंचा व कारतूस बरामद किए गए। वाहनों से बीस गोवंश और उपकरण बरामद हुए। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि उनका 110 लोगों का संगठित गिरोह है। योजनाबद्ध तरीके से गोवंशों का वध कर मांस बेचने व गोवंशों की तस्करी कर उन्हें गोवध के लिए बिहार के सीवान और पश्चिम बंगाल भेजते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे उनकी मोटी कमाई होती है। पुलिस से बचने के लिए कुछ वाहन आगे चलते हैं। जिनमें बाइक का भी प्रयोग किया जाता है। भागने वाले साथियों के पास असलहे भी थे। पुलिस की मौजूदगी की खबर मिलने पर तीन सितंबर की रात कोपा गांव में प्रतिबंधित पशु का मांस फेंक दिया गया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आईजी प्रयागराज परिक्षेत्र ने पुलिस टीम को 50 हजार रुपये का इनाम दिया है।

इनको भेजा गया जेल
पशु तस्करी के कारोबार में संलिप्त सेराज उर्फ बब्बू, नवाब अली उर्फ झक्कड़, नौशाद उर्फ पप्पू निवासी बहरौली थाना लंभुआ जनपद सुल्तानपुर, मोहम्मद रऊफ निवासी सिंगरामऊ जनपद जौनपुर,  इरसाद निवासी मल्लूपुर थाना सिंगरामऊ, लाल बहादुर, ड्राइवर, जीतू , रबीश, बुलंदे निवासी रमगढ़ा, मुमताज, असलम , अनवर निवासी बहरीपुर सिंगरामऊ, रिजवान निवासी सोनावां चांदा,  मोहर अली निवासी भाटीखुर्द देवसरा, इसहाक निवासी केवटली और अकील निवासी गोबरहा थाना खुटहन जौनपुर को मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया। 


गांजा व बम के साथ युवक को दबोचा
फतनपुर पुलिस ने गांजा व बम के साथ एक युवक को दबोच लिया। बुधवार की रात पुलिस ने गश्त के दौरान स्टेशन रोड नहर पुलिया के पास पूरे बदल से एक युवक को संदिग्ध हालत में घूमते हुए देखकर रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से सवा किलो गांजा व दो बम बरामद हुए। बमों को निष्क्रिय करने के बाद कब्जे में लिया गया। आरोपी राजू यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed