{"_id":"5e010f9e8ebc3e87d01303bf","slug":"pratapgarh-16-automobiles-running-in-place-of-9-in-the-city-pratapgarh-news-ald2637873177","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: शहर में 9 की जगह चल रहे 16 वाहन अड्डे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: शहर में 9 की जगह चल रहे 16 वाहन अड्डे
विज्ञापन
अम्बेडकर चौराहे पर डग्गामार वाहनों का अड्डा।
- फोटो : PRATAPGARH
शहर में नौ की जगह 16 वाहन अड्डे चल रहे हैं। जिसमें कुछ नगर पालिका की देखरेख में तो कुछ पुलिस के संरक्षण में चल रहे हैं। अवैध वाहन अड्डों से जाम लगता है। तमाम विरोध के बाद भी अवैध वाहन अड्डों का संचालन बंद नहीं हो सका। इस ओर अधिकारियों की नजर नहीं जा रही है।
नगर पालिका परिषद द्वारा शहर में नौ वाहन अड्डों के संचालन का दावा किया जा रहा है। शहर के जेल रोड, भंगवा चुंगी, निर्मल तिराहा, कोषागार चौराहा, पीएसी कैंप, संजय मार्केट, भैरोपुर, सदर बाजार व राजापाल चौराहा शामिल है। इन वाहन अड्डों से इतर भी अवैध तरीके से वाहन अड्डे संचालित हो रहे हैं। जिससे जाम की समस्या का सामना लोगों को करना पड़ता है।
शहर के तहसील सदर के करीब फुटपाथ पर ही वाहन अड्डा संचालित होता है। जिससे जाम की समस्या हर दिन बनी रहती है। इसके अलावा पल्टन बाजार, अंबेडकर चौराहा सात स्थानों पर अवैध वाहन अड्डों का संचालन किया जा रहा है। अवैैध तरीके से संचालित वाहन अड्डों को लेकर शिकायतें भी होती रहती है। इसके बाद बावजूद न पुलिस ध्यान देती है और न ही संबंधित विभाग के आला अधिकारी।
विज्ञापन
अवैध वाहन अड्डों से चलने वाले टेंपो, मैजिक, जीप व बसों से वसूली भी होती है। इस बाबत ईओ मुदित सिंह का कहना है कि नगर पालिका के वाहन अड्डों के अलावा अवैध वाहन अड्डों की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो वह अधिकारियों को रिपोर्ट देकर संचालन बंद कराएंगे। नगर कोतवाल सुरेंद्र नाथ का कहना है कि पुलिस द्वारा कोई वाहन अड्डा संचालित नहीं है।

ट्रेजरी चौराहे पर लगा टैम्पो अड्डा।- फोटो : PRATAPGARH

राजापाल चौराहे पर लगा डग्गामार वाहनों का अड्डा।- फोटो : PRATAPGARH