{"_id":"5f42ac188ebc3eabeb6b3046","slug":"pratapgarh-11-positives-including-clerk-of-sdm-pratapgarh-news-ald284309425","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: एसडीएम के लिपिक समेत निकले 11 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: एसडीएम के लिपिक समेत निकले 11 पॉजिटिव
विज्ञापन
Pratapgarh: 11 positives including clerk of SDM
कस्बे में लगातार कोरोना का ग्राफ बढ़ रहा है। दो दिन के भीतर कस्बे में एसडीएम के लिपिक समेत 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तहसील कार्यालय के भीतर लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है सब रजिस्टार, अधिवक्ताओं के बाद अब लिपिक की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तहसील प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
तहसील कार्यालय में कार्यरत ज्यादातर लोगों के संक्रमित पाए जाने के कारण राजस्वकर्मियों में हड़कंप मचा है। रविवार को एसडीएम ने अपने पूरे स्टाफ को जांच कराने के लिए सीएचसी भेजा। एसडीएम के आदेश पर सोमवार को भी तहसील बंद रहेगी।
पंखे में उतरे करंट से झुलसा मासूम
कोतवाली क्षेत्र के कोहरांव गांव में पंखे में उतरे करंट की चपेट में आकर 8 वर्षीय मासूम झुलस गया। उसे गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया है। कोहरांव निवासी मुन्ना डेंटर का 8 वर्षीय पुत्र अदनान रविवार सुबह घर के अंदर लगा फर्राटा पंखा हटा रहा था। इस दौरान वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।