{"_id":"5f495d6f8ebc3eabe67b3c8c","slug":"pratapgarh-11-people-including-uday-pratap-singh-father-of-former-minister-rajabhaiya-under-house-arrest-pratapgarh-news-ald2847756166","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: पूर्व मंत्री राजा भैया के पिता उदयप्रताप सिंह समेत 11 लोग नजरबंद, मोहर्रम के मद्देनजर लिया गया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: पूर्व मंत्री राजा भैया के पिता उदयप्रताप सिंह समेत 11 लोग नजरबंद, मोहर्रम के मद्देनजर लिया गया फैसला
Sat, 29 Aug 2020 01:40 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 01:40 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मंत्री राजा भैया
- फोटो : Twitter @Raghuraj_Bhadri
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री व कुंडा से जनसत्ता पार्टी के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के पिता उदयप्रताप सिंह समेत 11 लोगों को जिला प्रशासन ने दो दिनों के लिए नजरबंद कर दिया है। मोहर्रम के दिन आयोजित होने वाले भंडारे को देखते हुए प्रशासन ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
कई वर्षों से मोहर्रम के दिन राजाभैया के पिता जुलूस निकलने वाले रास्ते में बंदर की मौत की याद में भंडारे का आयोजन करते रहे हैं। हालांकि पूर्व में भी हाईकोर्ट के निर्देश पर भंडारा स्थगित कराते हुए आयोजन में शामिल लोगों को नजरबंद किया जाता रहा है।
विज्ञापन
भंडारे के आयोजन में पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के पिता शामिल होते थे। इसे देखते हुए जिला प्रशासन मोहर्रम का जुलूस निकलने तक हलाकान रहता था। इस साल कोरोना के चलते मोहर्रम के दिन जुलूस नहीं निकलेगा।
विज्ञापन
इसके बावजूद जिलाधिकारी डॉ. रुपेश कुमार ने कुंडा एसडीएम व कोतवाल को आदेश देते हुए कहा है कि उदय प्रताप सिंह भदरी, जितेंद्र यादव कबरियागंज, आनंदपाल बढ़ईपुर, रमाकांत मिश्रा शेखपुर, भवानी विश्वकर्मा बडूपुर, रवि सिंह, हनुमान पांडेय निवासी सुभाषनगर, केसरी नंदन सरैया प्रवेशपुर, जमुना मौर्या मझिलगांव, निर्भय सिंह बेंती व गया प्रसाद प्रजापति सरियावां को शनिवार की शाम पांच बजे से लेकर रविवार की रात तक घरों में नजरबंद रखा जाए।