फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pratapgad: Charged with former Pradhan for shooting caretaker Pradhan and his brother

प्रतापगढ़: कार्यवाहक प्रधान व उसके भाई को गोली मारने में पूर्व प्रधान समेत चार पर मुकदमा

Sun, 23 Aug 2020 11:16 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
Pratapgad: Charged with former Pradhan for shooting caretaker Pradhan and his brother
कार्यवाहक प्रधान व उसके भाई को गोली मारने के मामले में जेल में बंद पूर्व प्रधान व उसके परिवार के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। अभी तक गोली मारने वाले शूटर पुलिस के हाथ नहीं लगे। उनकी तलाश में पुलिस लगी हुई है।
विज्ञापन

तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात है।
कंधई थाना क्षेत्र के पूरे देवजानी के कार्यवाहक प्रधान आशीष तिवारी व उसके बड़े भाई वशिष्ठ तिवारी को शुक्रवार की सुबह घर में घुसकर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी थी। गोली मारने के बाद बदमाश स्कूल की ओर भाग निकले थे। गोली लगने से घायल आशीष के भाई वशिष्ठ का उपचार प्रयागराज में चल रहा है। कोरोना संक्रमित होने के कारण आशीष को कोविड अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। रविवार को आशीष ने पुलिस को भेजी तहरीर में कहा है कि उसकी दुश्मनी प्रधानी की रंजिश में दो साल से पूर्व प्रधान जुनैद अहमद से चली आ रही है।
विज्ञापन

जुनैद ने दो साल पहले आशीष पर जानलेवा हमला किया था। जिसका कंधई थाने में मुकदमा भी दर्ज है। प्रधान जुनैद को पुलिस ने कुछ दिनों पहले जेल भेज दिया। प्रशासन ने उसे कार्यवाहक प्रधान बना दिया। जिससे रंजिश रखते हुए जुनैद उसकी मां जरीना बेगम, पिता अब्दुल सलाम व बड़े पिता अब्दुल मन्नान ने उसकी हत्या की साजिश रची। उनके दो शूटरों ने गोली मारी। पुलिस ने प्रधान रहे जुनैद समेत परिवार के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कंधई थानाध्यक्ष ने बताया कि तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नामजद आरोपियों के साथ शूटरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत
घास काटने केे दौरान महिला को जहरीले जंतु ने काट लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पट्टी कोतवाली के गड़ौरी खुर्द निवासी अवधेश वर्मा की पत्नी मालती वर्मा शनिवार की शाम घास काटने के लिए खेत में गई थी। जहां उसे जहरीले जंतु ने काट लिया। जानकारी के बाद परिजन उसे लेकर झाड़फूंक कराते रहे। हालत में सुधार न होने पर रविवार को जौनपुर ले गए। जहां शाम को उसकी मौत हो गई। खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतका का एक बेटा व दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed