फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   pramukh took oath in evry blocks, works worth crores of rupees were approved in the meeting held immediately after the oath

सभी ब्लॉकों में प्रमुखों ने ली शपथ, शपथ के तुरंत बाद हुई बैठक में करोड़ों रुपये के कार्य मंजूर

Tue, 20 Jul 2021 11:28 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
pramukh took oath in evry blocks, works worth crores of rupees were approved in the meeting held immediately after the oath
पट्टी में ब्लाक प्रमुख के शपथ ग्रहण समारोह में बोलते कैबिनेट मंत्री मोती सिंह। - फोटो : PRATAPGARH
जिले के 17 विकास खंडों में मंगलवार को नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुखों और बीडीसी सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ के तुरंत बाद हुई बैठक में करोड़ों रुपये के कार्य मंजूर हुए। बिहार ब्लॉक प्रमुख ने घूंघट की आड़ में पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया भी मौजूद रहे। पट्टी के चारों ब्लॉकों में आयोजित कार्यक्रमों में काबीना मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह शामिल हुए।
विज्ञापन

मंगलवार को 17 ब्लॉकों में हुए शपथ ग्रहण समारोह के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए थे। जिन्होंने ब्लॉक प्रमुखों और बीडीसी सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मंगरौरा में काबीना मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह के बेटे राजीव प्रताप सिंह नंदन, पट्टी में राकेश कुमार सिंह, बाबा बेलखरनाथधाम में सुशील कुमार सिंह, आसपुर देवसरा में कमलाकांत यादव, कुंडा में रीता सिंह, कालाकांकर में रमेश कुमार, बाबागंज में मालती, मानधाता में मो. इसरार, लालगंज में अमित प्रताप सिंह को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

इसी तरह शिवगढ़ में सत्यम ओझा, संड़वाचंद्रिका में तारा देवी, सदर में शेषा देवी, सांगीपुर में अशोक कुमार सिंह, गौरा में सुमित्रा देवी, बिहार से सुशीला देवी, रामपुर संग्रामगढ़ में नीतू सरोज एवं लक्ष्मणपुर में प्रेमलता सिंह को नामित अधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पट्टी विधानसभा के मंगरौरा, बेलखरनाथधाम, पट्टी और आसपुर देवसरा के शपथ ग्रहण समारोह में कैबिनेट राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने ब्लॉक प्रमुखों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि विकास खंड विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में देश एवं प्रदेश विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर है। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
शिवगढ़ में कैबिनेट का नहीं हुआ गठन
शिवगढ़ ब्लॉक में प्रमुख सत्यम ओझा के साथ मात्र 38 बीडीसी सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। 70 सदस्यों वाले सदन में दो तिहाई सदस्यों के मौजूद नहीं होने से पहली बैठक नहीं हो सकी और न ही कैबिनेट का गठन हो सका।

पहली बैठक में प्रमुख कक्ष की मरम्मत का प्रस्ताव पास
संडवाचंद्रिका। संडवाचंद्रिका ब्लॉक में शपथ ग्रहण के बाद सदन की पहली बैठक में प्रमुख कक्ष की मरम्मत का प्रस्ताव पारित हुआ। प्रमुख तारा देवी ने इसका प्रस्ताव रखा। जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति दी। बीडीसी सदस्य लवकुश सिंह ने प्रमुख कक्ष को बीडीसी सदस्यों और प्रधानों के लिए प्रतिदिन खोले जाने का भी प्रस्ताव रखा। जिसे सदन ने स्वीकार कर लिया। बीडीओ शरद सिंह की मौजूदगी में नियोजन एवं विकास निर्माण समिति, शिक्षा समति, प्रशासनिक समिति, स्वास्थ्य एंव कल्याण समिति, जल प्रबंधन समिति का गठन किया गया।

ुंडा में ब्लाक प्रमुख के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा भइया को प्रतीक चिन्ह देत?

ुंडा में ब्लाक प्रमुख के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा भइया को प्रतीक चिन्ह देत?- फोटो : PRATAPGARH

अफीम कोठी सभागार में सदर ब्लाक के शपथ ग्रहण समारोह में शपथ लेते क्षेत्र पंचायत सदस्य। संवाद

अफीम कोठी सभागार में सदर ब्लाक के शपथ ग्रहण समारोह में शपथ लेते क्षेत्र पंचायत सदस्य। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

अफीम कोठी सभागार में सदर ब्लाक प्रमुख के शपथ ग्रहण समारोह में बोलते एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह। सं?

अफीम कोठी सभागार में सदर ब्लाक प्रमुख के शपथ ग्रहण समारोह में बोलते एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह। सं?- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed