फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pramod Tiwari said: Modi government is playing with the future of the country's youth through paper leak.

प्रमोद तिवारी बोले : पेपरलीक से देश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही मोदी सरकार

Sun, 23 Jun 2024 07:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 23 Jun 2024 07:22 PM IST
सार

राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने यह भी कहा कि कांग्रेस की केन्द्र में सरकार बनने पर पेपरलीक प्रूफ परीक्षा प्रणाली बनायी जाएगी। लालगंज में जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की।

विज्ञापन
Pramod Tiwari said: Modi government is playing with the future of the country's youth through paper leak.
प्रमोद तिवारी, उप नेता राज्यसभा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार नीट, नेट एवं यूजीसी की परीक्षाओं में पेपरलीक के जरिए देश के युवाओं के भविष्य के साथ जान बूझकर खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने नीट पीजी, यूजीसी नेट, सीएसआरआई नेट जैसी परीक्षाओं के रद्द होने पर केन्द्र एवं राज्य की भाजपा सरकारों को आड़े हाथों लिया।

विज्ञापन

लालगंज कैंप कार्यालय पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस समय केंद्र एवं प्रदेश की सरकारों में कौन कितने पेपर लीक कराता है, इसकी प्रतिस्पर्धा चल रही है। सांसद ने सरकार पर पेपरलीक मामलों में विफलता का आरोप लगाते हुए कहा कि इस गोरखधंधे में ऊपर से नीचे तक सभी लोग शामिल हैं और उनकी मिलीभगत से ही पेपरलीक हो रहे हैं। लगातार पेपरलीक की घटनाओं से प्रतिभावान युवाओं के भविष्य को अंधकारमय होने पर अब कांग्रेस संसद सत्र में यह मुददा जोरदार ढंग से उठाएगी।

विज्ञापन


राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने यह भी कहा कि कांग्रेस की केन्द्र में सरकार बनने पर पेपरलीक प्रूफ परीक्षा प्रणाली बनायी जाएगी। लालगंज में जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, ब्लाक प्रमुख अमित सिंह पंकज, सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बबलू, मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल, केडी मिश्र आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed