फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pradhani elections will be held in November and December

नवंबर और दिसंबर में होगा प्रधानी का चुनाव

Wed, 27 Nov 2019 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Pradhani elections will be held in November and December
जिले में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और बीडीसी सदस्य का चुनाव नवंबर और दिसंबर माह में होगा। योगी सरकार ने प्रधानों के कार्यकाल में दखल नहीं देने का फैसला लिया है। 28 दिसंबर को समाप्त हो रहे कार्यकाल के पहले ही चुनाव संपादित कराने के लिए नवंबर और दिसंबर माह में चुनाव कराने की तैयारी है। शासन की नई पहल से सोशल मीडिया पर चल रही उन अटकलों पर विराम लग गया है, जिसमें जनवरी और फरवरी माह में प्रधानी का चुनाव होने की चर्चा आम हो गई थी।
विज्ञापन

जिले के 1255 ग्राम प्रधानों के लिए खुशखबरी है। योगी सरकार ने प्रधानों के कार्यकाल में कोई हस्तक्षेप नहीं करने का फैसला किया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का कार्यकाल 28 दिसंबर 2020 को समाप्त हो रहा है। शासन ने 28 दिसंबर के पहले ही त्रिस्तरीय पंचायतों कमेटियों का गठन करने की तैयारी है। शासन ने डीपीआरओ कार्यालय में पत्र भेजकर अफसरों से सुझाव मांगा है कि नवंबर और दिसंबर 2020 में पंचायत चुनाव कराना क्या उचित होगा।
विज्ञापन

अफसरों ने शासन की मंशा पर मुहर लगाते हुए कहा है कि अगर इससे पहले चुनाव होता है, तो प्रधानों के कार्यकाल पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। शासन के इस पत्र ने सोशल मीडिया पर चल रही, उन खबरों पर विराम लगा दिया है, जिसमें जनवरी और फरवरी माह में चुनाव होने की चर्चा आम हो गई थी। इससे प्रधानों के दिल की धडक़नें बढ़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास के लिए प्रधानों को मिलती रहेगी किस्त
ग्राम पंचायतों में विकास कार्य अनवरत चलाने के लिए प्रधानों की किस्त पर कोई पाबंदी नहीं लगेगी। चौदहवां वित्त की आयोग की धनराशि पहुंच गई है, जबकि राज वित्त आयोग की दो किस्तें एक साथ खाते में पहुंचने वाली हैं।
268 ग्राम पंचायतों में छह माह से नहीं हुआ भुगतान
जिले के 268 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जिसमें डोंगल के फेर में छह माह से भुगतान नहीं हुआ है। इन गांव के प्रधानों की सांसे ऊपर -नीचे हो रही है। अगर जनवरी , फरवरी में चुनाव होता तो अधिकांश प्रधानों को कड़ा झटका लगता। मगर इससे प्रधानों को समय मिलने के साथ ही विकास कार्य गिनाने का मौका मिलेगा।

नवंबर, दिसंबर 2020 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने की तैयारी है, शासन से आए पत्र में कार्यकाल समाप्त होने की तिथि मांगने के साथ ही नवंबर, दिसंबर में चुनाव कराने का सुझाव मांगा गया था, जिस पर अपनी संस्तुति भेजी जा चुकी है। लालजी दूबे, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed