फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pradhan son injured in road accident dies

Pratapgarh News: सड़क दुर्घटना में घायल प्रधान पुत्र की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Pradhan son injured in road accident dies
प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर भुपियामऊ के करीब रविवार को सड़क हादसे में घायल बझान प्रधान के इकलौते बेटे अभिनव सिंह की मौत हो गई। जबकि दोनों घायल साथियों की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के बझान निवासी 24 वर्षीय आकाश सिंह रविवार को अपने साथी संडवा चंद्रिका निवासी कुणाल सिंह के साथ स्काॅर्पियो लेकर सर्विसिंग कराने शहर गए थे। इस बीच प्रयागराज से बहन को सिपाही भर्ती की परीक्षा दिलाकर घर लौट रहे बझान प्रधान कृष्ण कुमार सिंह उर्फ भीम सिंह के इकलौते बेटे 22 वर्षीय अभिनव सिंह की आकाश से मुलाकात हो गई। आकाश ने अभिनव को रोक लिया। कार से बहन को घर भेजते हुए अभिनव रुक गया। स्काॅर्पियो सर्विसिंग के बाद तीनों राजगढ़ स्थित एक ढाबे पर खाना खाने गए थे। वहां से लौटते समय सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से स्कार्पियो घुस गई। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए प्रयागराज भेजा गया। जहां अभिनव की हालत गंभीर देख परिजन लखनऊ मेदांता ले गए। जहां इलाज के दौरान देर रात अभिनव सिंह की मौत हो गई। रात में ही परिजन शव लेकर घर आ गए। इकलौते बेटे की मौत पर रोते बिलखते परिजनों ने सोमवार को प्रयागराज में अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं दूसरी तरफ गंभीर रूप से घायल आकाश सिंह व कुणाल सिंह का इलाज प्रयागराज में चल रहा है।
विज्ञापन

अभिनव को रोक ली मौत
बहन को सिपाही भर्ती की परीक्षा दिलाने के लिए अभिनव कार बुक कर प्रयागराज गया था। वहां से लौटते समय आकाश की अभिनव से बात हो गई। जिसके बाद अभिनव सरायसागर स्थित एजेंसी पर रुक गया। जबकि बहन उसे घर चलने के लिए कहती रही लेकिन उसकी मौत ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed