फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Pradhan got the drain dug with JCB on the farmer's land

Pratapgarh News: प्रधान ने किसानों की जमीन पर जेसीबी से खोदवाया नाला

Tue, 12 Sep 2023 08:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 12 Sep 2023 08:59 PM IST
विज्ञापन
Pradhan got the drain dug with JCB on the farmer's land
संडवा चंडिका ब्लाक के लोहंगपट्टी गांव में प्रधान द्वारा जेसीबी से खोदवाया गया नाला। संवाद
जागेशरगंज। दबंग ग्राम प्रधान ने गांव के किसानों की जमीन पर लगे पेड़ को काटकर जेसीबी से जबरन नाला खोदवा दिया। सुबह किसानों को जब जानकारी मिली तो पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग करने लगे। किसानों ने बताया कि प्रधान पहले दिन में ही नाला खोदवा रहा था, लेकिन पुलिस ने रोक लगा दी थी। वहीं, ग्राम प्रधान का कहना है कि खेत के बगल सरकारी नाला दर्ज है, जिस पर खोदाई का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन


संड़वा चंडिका विकासखंड के लोहंगपट्टी ग्राम प्रधान ने गांव के ही रामनरेश, धर्मेंद्र, राजेंद्र, राज नारायण पांडेय, हरीश मिश्रा, ओरीराम के खेतों में लगे बबूल के पेड़ों को जबरन कटवाकर आधी रात को जेसीबी से नाला खोदवा दिया। इससे गांव के लोगों में आक्रोश है। ग्राम विकास अधिकारी उत्तम पटेल का कहा है कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, ना ही मेरी ओर से कोई कार्य कराया जा रहा है। किसानों ने अंतू पुलिस, एसडीएम सदर से पूरे मामले की जांच की मांग कर प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed