फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Power tripping... sleep disturbance, humidity throughout the day

Pratapgarh News: बिजली ट्रिपिंग... नींद में खलल, दिनभर उमस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Power tripping... sleep disturbance, humidity throughout the day
गर्मी में तापमान बढ़ने के साथ बिजली ट्रिपिंग और फॉल्ट की समस्या भी बढ़ गई है। बिजली की आवाजाही से लोग न तो रात में नींद पूरी कर पा रहे हैं न ही दिन में उमसभरी गर्मी से छुटकारा। इससे उनकी दिनचर्या भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

बिजली विभाग के मुताबिक, शहरी क्षेत्र में लोड बढ़ने से फीडर ट्रिप कर रहे हैं। ग्रामीण अंचल के उपकेंद्रों की लाइनों में फॉल्ट होने से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है।
विज्ञापन

जिले के 65 उपकेंद्रों से करीब छह लाख उपभोक्ताओं को बिजली मुहैया कराई जाती है। अप्रैल में गर्मी के तल्ख तेवर से मार्च के सापेक्ष बिजली की खपत करीब 20 मिलियन यूनिट तक बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे ईश्वरनाथ निवासी जेपी मिश्र ने बताया कि रूपापुर विद्युत उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति की जाती है। हर दिन आठ से 10 बार बिजली की आवाजाही होती है। रात में बिजली कटने नींद टूट जाती है। सुबह पेयजल की समस्या होती है।
लक्ष्मणपुर ब्लॉक के धानेपुर निवासी अनिल कुमार ने बताया कि रोस्टर के अनुसार, बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। दिन व रात को मिलाकर 13 से 14 घंटे ही बिजली मिल रही है। रात में एक से डेढ़ घंटे के अंतराल पर बिजली की आवाजाही होती है।

अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रयोग से बिजली की खपत बढ़ी है। कई बार फॉल्ट के कारण आपूर्ति बाधित होती है। अफसरों को रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed