Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Poverty defeated by passion... the hockey stick became a ladder to dreams.

Pratapgarh News: जुनून से हारी मुफलिसी... हॉकी स्टिक बनी सपनों की सीढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Poverty defeated by passion... the hockey stick became a ladder to dreams.
हॉकी ​खिलाड़ी वानिया सैफ कोच मो. जसीम के साथ। कोच - फोटो : 1
बचपन से ही मुफलिसी (आर्थिक तंगी) और सीमित संसाधन के बीच पली-बढ़ी पूर्वी सहोदरपुर की बेटी वानिया सैफ हॉकी को अपनी सपनों की सीढ़ी बना रही हैं। हॉकी स्टिक के जरिये वह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अलग पहचान गढ़ने की कोशिश कर रही हैं। उनके जुनून के आगे मुफलिसी ने भी घुटने टेक दिए।
विज्ञापन

शहर के परिषदीय विद्यालय शंकर दयाल रोड में पढ़ाई करने वाली वानिया बचपन से खेलों की शौकीन रहीं। हॉकी के प्रशिक्षक खुर्शीद अली से उन्होंने खेल की बारीकियां सीखीं। अनवर हॉकी सोसाइटी से जुड़कर ट्रेनिंग शुरू की। संसाधनों की कमी हमेशा चुनौती रही लेकिन उन्होंने लड़ना नहीं छोड़ा। मंजिल तक पहुंचने के जुनून ने उन्हें जिले के होनहार हॉकी खिलाड़ियों में शुमार किया।
विज्ञापन

वानिया ने वर्ष 2025 में 14वीं और 15वीं हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव की ओर से रांची (झारखंड) में प्रतिभाग किया। उन्होंने वर्ष 2024 में द्वितीय हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला अकादमी प्रतियोगिता (जोन ए एवं बी) में भी हिस्सा लिया। वह खुद को निखारने के लिए निरंतर अभ्यास कर रही हैं। उनका सपना भारतीय टीम की जर्सी पहनना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता नर्सिंग होम में हैं कर्मचारी
वानिया के पिता सैफ वाहिद एक नर्सिंग होम में कर्मचारी हैं। मां गृहिणी हैं। उन्होंने बेटी का हमेशा साथ दिया। संसाधन भले ही सीमित रहे हों लेकिन बेटी की हौसलाअफजाई में कोई कोताही नहीं बरती। आज बेटी हॉकी में चमक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed