फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Postman will share the mobile app with Registry

पोस्टमैन मोबाइल एप से बांटेंगे रजिस्ट्री

Tue, 16 Jul 2019 07:15 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
Postman will share the mobile app with Registry
postal department
पोस्टमैन मोबाइल एप से बांटेंगे रजिस्ट्री
विज्ञापन

नहीं होगी लेटलतीफी, समय से पहुंचेगी रजिस्ट्री
पोस्टमैन की मनमानी पर भी लगेगा लगाम, करना होगा निर्धारित लक्ष्य को पूरा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। रजिस्ट्री पहुंचाने में पोस्टमैन लापरवाही नहीं बरत पाएंगे। उनकी मनमानी पर रोक लगाने के लिए अब विभाग ने पोस्टमैन मोबाइल एप की शुरुआत की है। इसमें रजिस्ट्री वितरण का भी ब्यौरा दर्ज होगा। जिससे उपभोक्ताओं को सुविधा होगी।

जिले में प्रधान डाकघर से 44 उप डाकघर जुडे़ हुए हैं। इसके अलावा करीब 320 शाखा डाकघर है। डाकघर की विभिन्न योजनाओं से जिले के करीब 8 लाख से अधिक उपभोक्ता जुडे़ हुए है। डाक विभाग व्यवस्था को हाईटेक करने में जुटा हुआ है। मगर जिले में रजिस्ट्री वितरण की व्यवस्था में सुदृढ़ नहीं है। पोस्टमैनों की लापरवाही व मनमानी के चलते लोगों को समय से रजिस्ट्री नहीं मिल पाती। जबकि विभाग प्रतिदिन का रजिस्ट्री वितरण का टारगेट निर्धारित कर रखा है। इसमें हेरफेर भी होती है। इससे उपभोक्ताओं को दिक्कत झेलनी पड़ती है। मगर अब उपभोक्ताओं की यह समस्या जल्द ही दूर हो जाएगी। विभाग पोस्टमैनों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए पोस्टमैन मोबाइल एप के जरिए रजिस्ट्री वितरण की पहल करने जा रहा है। विभाग से मिली मोबाइल में यह एप डाउन लोड होगा। इसके बाद रजिस्ट्री वितरण की ऑनलाइन सूची तैयार होगी वह भी पोस्टमैन के बीट के अनुसार। जिसमें पोस्टमैन का टारगेट भी निर्धारण होगा। प्राप्तकर्ता को रजिस्ट्री देने के बाद उसका ब्यौरा व आधार कार्ड का नंबर अंकित करना होगा। यह सब एप में फीड करना होगा। वितरण अवधि पूरा होते ही पोस्टमैन का परफार्मेंस ऑनलाइन हो जाएगा। इससे वह अब न तो लेटलतीफी कर सकें गे और न ही लापरवाही। इससे उपभोक्ताओं हाथों में समय से रजिस्ट्री पहुंचेगी। इस बारे में सीनियर पोस्ट मास्टर एसके बुनकर ने बताया कि एप द्वारा जल्द ही रजिस्ट्री वितरण का कार्य शुरू होगा। इसके लिए पोस्टमैनों को डाक विभाग द्वारा दी गई मोबाइल में एप डाउनलोड करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed