फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Postal arrangements fail, not getting deposited

डाक व्यवस्था फेल, नहीं हो रही जमा-निकासी

Sun, 14 Jul 2019 07:06 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
Postal arrangements fail, not getting deposited
डाक व्यवस्था फेल, नहीं हो रही जमा-निकासी
विज्ञापन

रानीगंज, गौरा, सुवंसा में महीने भर से ठप है जमा- निकासी
कोहड़ौर, जेठवारा, मांधाता, पट्टी में आए दिन फेल रहता है सर्वर
शहर में भी सर्वर की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ता, लगा रहे डाकघर का चक्कर, लोगों में गहरा आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिले में डाक विभाग की व्यवस्था फेल हो गई है। जिले के आधा दर्जन से अधिक ऐसे उपडाकघर हैं जहां महीने भर से जमा-निकासी नहीं हो रही है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं। विभाग कभी सर्वर तो कभी तकनीकी खराबी की बात कह कर पल्ला झाड़ रहा है। शहर में भी प्रधान डाकघर की व्यवस्था बदहाल है। सर्वर की समस्या व तकनीकी खामी को दूर करने के लिए विभाग की ओर से अब तक कोई पहल नहीं की गई है। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जिले में प्रधान डाकघर से जुडे 44 उप डाकघर हैं। इसके अलावा 320 शाखा डाकघर हैं। डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं से जिले में आठ से नौ लाख उपभोक्ता जुड़े हैं। इसके अलावा डाकघर में विभिन्न स्कीम के जरिए अपने खाते भी चला रहे हैं। विभाग द्वारा घर-घर जमा-निकासी के लिए शुरू की गई हैंड हेल्ड डिवाइस की व्यवस्था फेल हो चुकी है। ऐसे मेें उपभोक्ताओं के पास जमा-निकासी के लिए विकल्प के रूप में अब प्रधान डाकघर व उप डाकघर ही हैं। मगर प्रधान डाकघर और उप डाकघर में भी व्यवस्था बदहाल है। सर्वर व ब्राडबैंड फेल होने से जमा-निकासी नहीं हो पा रही है। रानीगंज बाजार स्थित उप डाकघर में करीब 50 हजार से अधिक उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। लगभग एक महीने से यहां जमा निकासी नहीं हो पा रही है। ब्राडबैंड ठप है। इससे उपभोक्त हर रोज चक्कर लगा रहे हैं। यही हाल सुवंसा उप डाकघर का है। यहां भी सर्वर और ब्राडबैंड का झाम है। व्यवस्था बहाल न होने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। गौरा उप डाकघर भी महीने भर से सर्वर और ब्राडबैंड की समस्या बनी हुई है। इसी तरह कोहड़ौर, जेठवारा, पटटी में भी उपभोक्ता परेशान हैं। शहर में भी आए दिन समस्या बनी रहती है, मगर विभागीय अधिकारी इससे अनजान बने हैं। प्रवर डाक अधीक्षक केएस वाजपेयी ने बताया कि बीएसएनएल की लाइनें प्रभावित होने से यह समस्या बनी हुई है। कार्य चल रहा है। जल्द ही समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed