{"_id":"576ad8804f1c1bd754b482b0","slug":"population-70-thousand-and-also-voter-70-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"72 हजार आबादी और 70 हजार मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
72 हजार आबादी और 70 हजार मतदाता
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Thu, 23 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
भारतीय निर्वाचन आयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका परिषद बेल्हा के साथ ही नगर पंचायतों में आबादी व मतदाता बराबर देख अफसरों का माथा ठनक गया है। खामियों की तह तक जाने के बजाय अफसरों ने मतदाता पुनरीक्षण का कार्य बेहतर तरीके से करने का फरमान सुनाया है। वर्ष 2011 की जनगणना के बाद नगर पालिका की आबादी 72 हजार के करीब सामने आई। जनगणना के बाद नगर पालिका का वर्ष 2012 में चुनाव भी हुआ था। इसके बाद जनसंख्या रिपोर्ट सामने आई थी। गौर करने की बात यह है कि नगर पालिका क्षेत्र के 25 वार्डों की आबादी कुल मिलाकर 72 हजार के आसपास है। हाल ही में राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर नगर पालिका व नगर पंचायतों में मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम शुरू किया गया है। जब मतदाताओं की संख्या सामने आई तो वह काफी चौंकाने वाली है। नगर पालिका परिषद बेल्हा में मौजूद मतदाताओं की संख्या 70,707 है। जबकि आबादी 72 हजार।
पट्टी नगर पंचायत में 9,552 मतदाता हैं और वहां की आबादी 10,860 है। कटरामेदनीगंज में मतदाताओं की संख्या 8,409 है और आबादी 11,860 बताई जा रही है। सिटी प्रतापगढ़ में मतदाताओं की संख्या 11,331 है और आबादी 15,005 है। अंतू नगर पंचायत में 6,781 मतदाताओं की अपेक्षा यहां की आबादी 8,560 है। कुंडा टाउन एरिया में मतदाताओं की संख्या 25,193 है और आबादी 27,192 है। इसके अलावा मानिकपुर नगर पंचायत में 12,565 मतदाता है। इसके सापेक्ष आबादी 15,430 बताई जा रही है। आंकड़ों पर यकीन करें तो नगर पालिका व 6 नगर पंचायतों में मतदाताओं व आबादी की संख्या में बराबरी देखी जा रही है। यह खामी जनगणना करने वालों की लापरवाही है या फ र्जी मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज है। पुनरीक्षण कार्य में लगे बीएलओ को अधिकारियों ने निर्देश दे रखा है पारदर्शिता के साथ मतदाता सूची तैयार की जाए। जिसकी औचक जांच भी होगी।