फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Polytechnic college could not be built even in four years, the period was two years

Pratapgarh News: चार साल में भी नहीं बन पाया पॉलिटेक्निक कॉलेज, दो साल थी मियाद

Thu, 07 Dec 2023 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 07 Dec 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Polytechnic college could not be built even in four years, the period was two years
चार साल में भी नहीं बन पाया पॉलिटेक्निक कॉलेज, दो साल थी मियाद
विज्ञापन

- वर्ष 2023 से प्रारंभ होना था पठन-पाठन, शासन ने मंजूर किया हैं 18.92 करोड़ रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। मंगरौरा ब्लॉक के कहैनियां में बच्चों को तकनीकी शिक्षा देने के लिए चार साल पहले पॉलिटेक्निक कॉलेज का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ। प्रशासनिक, शिक्षण कक्ष और आवासीय परिसर को पूरा करने मियाद दो साल थी लेकिन चार वर्ष बीत जाने के बाद भी भवन का निर्माण अधूरा पड़ा है। वर्ष 2023 से पठन-पाठन प्रारंभ होना था।

पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह के प्रयास से पट्टी क्षेत्र में 18.92 करोड़ रुपये की लागत से मंगरौरा ब्लाॅक के कहैनियां में पॉलिटेक्निक कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू 2020 में शुरू किया गया था। शिक्षकों, छात्र-छात्राओं के लिए हॉस्टल का निर्माण होने के साथ ही प्रशासनिक भवन और शिक्षण कक्ष का निर्माण कार्य चल रहा है। मगर अभी आधे से अधिक काम बाकी है। इससे चालू वित्तीय वर्ष में कार्य पूरा होना भी मुश्किल लग रहा है। शिक्षण कक्ष में अभी खंभे ही खड़े हो रहे हैं। पानी के टंकी का निर्माण कार्य अभी तक प्रारंभ ही नहीं हुआ है। कॉलेज के निर्माण कार्य में देरी से शिक्षण सत्र में देरी हो रही है। फिलहाल वर्ष 2024 से पठन-पाठन प्रारंभ होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन




इनसेट--

सात माह ठप रहा काम
पॉलिटेक्निक भवन का निर्माण कार्य सात माह ठप रहा। कार्यदायी संस्था का कहना था कि बजट नहीं मिलने के कारण निर्माण कार्य रोक दिया गया था। जबकि विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अधिक धनराशि निकालने की जांच की जा रही थी। इसीलिए निर्माण कार्य ठप हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन ----
पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन निर्माण के लिए 18.92 रुपये मंजूर किए गए हैं। कार्यदायी संस्था की लापरवाही से भवन निर्माण का कार्य समय से नहीं हो पा रहा है। कार्यदायी संस्था को नोटिस देकर मार्च 2024 तक भवन तैयार करने को कहा गया है।
- आरके सिंह, डीईएसटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed