फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   poltical news

चार विकासखंडों में प्रमुख पद के बिके आठ पर्चे

Thu, 04 Feb 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 04 Feb 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
poltical news
आगामी सात फरवरी को प्रमुख पद के चुनाव को लेकर गुरुवार को नामांकन के पहले दिन तहसील क्षेत्र के तीनों विकासखंडों में नामांकन पत्र के खरीदे जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। इसके तहत प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र हासिल किए जाने के साथ मतदाता बीडीसी सदस्यों के बीच संपर्क अभियान भी तेज देखा गया। स्थानीय लालगंज विकासखंड के तहत पहले दिन तीन लोगों ने प्रमुख पद का पर्चा खरीदा। निर्वाचन अधिकारी गिरजाशंकर सरोज ने बताया कि अभी पांच फरवरी को पूर्वाहन ग्यारह बजे तक पर्चे की खरीद हो सकेगी।
विज्ञापन


इसके बाद प्रत्याशियों द्वारा ब्लाक मुख्यालय पर नामांकन किया जाएगा। वहीं सांगीपुर विकासखंड के तहत गुरुवार को एक मात्र प्रमुख पद का पर्चा लिया गया। रामपुर संग्रामगढ़ विकासखंड में भी पहले दिन एकमात्र पर्चा खरीदा है। लक्ष्मणपुर विकासखंड में तीन बीडीसी सदस्यों ने उम्मीदवारी के लिए प्रमुख पद का पर्चा हासिल किया है। फिलहाल शुक्रवार को पूर्वाहन ग्यारह बजे के बाद ही नामांकन प्रक्रिया के तहत प्रमुख पद की स्थिति ब्लाक मुख्यालयों पर स्पष्ट हो सकेगी। नामांकन पत्रों की खरीदारी की प्रक्रिया शुरू होने के बाद बीडीसी सदस्यों की सुरक्षा को लेकर पुलिस व प्रशासन ने भी गुरुवार से चौकसी बरतनी शुरू कर दी। गुरुवार की शाम सीओ बीआर प्रेमी ने सर्किल थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर ब्लॅाक प्रमुख पद के चुनाव को लेकर संभावित उम्मीदवारों के साथ बीडीसी सदस्यों की सुरक्षा को लेकर एहतियाती प्रबंध के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed