{"_id":"6448303aefe1fdab230c6457","slug":"polling-workers-will-get-mask-and-sanitizer-at-the-booth-pratapgarh-news-c-3-1-113311-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: मतदानकर्मियों को बूथ पर मिलेगा मास्क और सैनिटाइजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: मतदानकर्मियों को बूथ पर मिलेगा मास्क और सैनिटाइजर
Wed, 26 Apr 2023 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 26 Apr 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
क्रॉसर-- कोरोना संक्रमण के मद्देनजर आयोग ने दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। आयोग के निर्देश पर निकाय चुनाव कराने वाले मतदानकर्मियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि उन्हें कोरोना से बचाया जा सके। प्रत्येक मतदान कार्मिकों को मास्क दिया जाएगा। साथ ही हर बूथ पर सैनिटाइजर की व्यवस्था की जाएगी, जिससे कोरोना संक्रमण से बचाव की पर्याप्त व्यवस्था रहे।
जिले की एक नगर पालिका तथा 18 नगर पंचायातों में अध्यक्ष के 19 और सभासद के 279 पदों पर चुनाव कराया जाएगा। इस चुनाव को कराने के लिए इन निकायों में 506 पोलिंग पार्टियां बनाई गई है। एक पोलिंग पार्टी में एक पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहेंगे।
इसमें पोलिंग पार्टियों के रवानगी के समय को प्रत्येक मतदान कार्मिकों को मास्क व प्रत्येक बूथ पर एक लीटर सैनिटाइजर दिया जाएगा। इस हिसाब से कुल मिलाकर 2 हजार 530 मतदान कार्मिकों को मास्क दिया जाएगा। साथ ही मतदान स्थल पर एक लीटर सैनिटाइजर दिया जाएगा। इससे काफी हद तक कोरोना से बचाया जा सके।
विज्ञापन
एक मास्क के पीछे चुनाव आयोग दो रुपये खर्च करेगा। एक लीटर सैनिटाइजर पर 130 रुपये खर्च करना है। जिले में कोरोना के अब तक आठ मामले सामने आ चुके हैं। मतदान तक आते-आते स्थिति और भी भयावह होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
00
वर्जन
चुनाव आयोग के निर्देश के क्रम में कोरोना से बचाव के लिए मतदान कार्मिकों के लिए एक मास्क व हर बूथ पर एक लीटर सैनिटाइजर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।
- विनायक शुक्ला, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी।
000
एक ही मतपेटिका में पड़ेगा अध्यक्ष, सभासद का मतपत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। निकाय चुनाव को लेकर इस बार चुनाव आयोग की तरफ से बदलाव किया गया है। इसके तहत अब अध्यक्ष व सभासद का मतपत्र एक ही मतपेटिका में डाला जाएगा। जिससे मतदान कार्मिकों को मतगणना से पहले दोनों मतपत्र का अलग-अलग बंडल बनाना पड़ेगा। इसके बाद मतों की गिनती होगी, साथ ही मतदान कार्मिकों की एक ही शिफ्ट में मतगणना कराई जाएगी।
जिले के एक नग पालिका व 18 नगर पंचायतों के अध्यक्ष व सभासद के 279 पदों पर चुनाव हो रहा है। इसमें मतदान स्थल की संख्या 506 है। चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार इस बार केवल एक मतपेटिका में अध्यक्ष व सभासद का मतपत्र डाला जाएगा। इससे अब 506 मतपेटिका ही लगेगी। हालांकि प्रत्येक मतदान स्थल पर दो मतपेटिका भेजी जाएगी, जिसके लिए कुल 1012 मतपेटिकाओं की आवश्यकता है।
ऐसे में मतगणना कार्मिकों को दो शिफ्ट में नहीं लगाया जाएगा। फिलहाल मतगणना कार्मिकों की 1260 की लिस्ट तैयार की गई है। इसमें 286 मतगणना पार्टी बनाई गई है। इस बार पांच बूथ पर एक टेबल लगाया जाना है। 12 घंटे के अंदर मतगणना पूरी करनी है।
00
वर्जन-- -- --
चुनाव आयोग के निर्देश के क्रम में अध्यक्ष व सभासद के मतपत्र एक ही मतपेटिका में पड़ेंंगे, पूर्व के चुनावों में अलग-अलग डाला जाता था। साथ ही इस बार एक ही शिफ्ट में मतगणना कार्मिकों को लेकर चुनाव संपन्न कराना है।
- विनायक शुक्ला, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी