फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Polling workers will get food and snacks for Rs 180

180 रुपये में मतदानकर्मियों को मिलेगा भोजन, नाश्ता

Sat, 29 Jan 2022 11:06 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Polling workers will get food and snacks for Rs 180
election
27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में लगे मतदानकर्मियों को भोजन व नाश्ते के लिए भटकना नहीं होगा। निर्धारित शुल्क भुगतान करने पर उन्हें दो वक्त का भोजन, चाय और नाश्ता मतदान केंद्र पर ही मिलेगा। स्कूलों में कार्यरत रसोइयां भोजन बनाएंगे।
विज्ञापन

जिले में विधानसभा चुनाव के लिए पांचवें चरण में 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां 24 फरवरी को मतदान केंद्रों पर पहुंच जाएंगी। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार कोई भी मतदानकर्मी किसी भी पार्टी या किसी व्यक्ति के यहां भोजन आदि नहीं कर सकेगा। मतदानकर्मियों को भोजन और नाश्ता परिषदीय स्कूलों में तैनात रसोइए उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए मतदानकर्मी रसोइयों को नकद भुगतान करेंगे। आयोग की मंशा है कि मतदानकर्मियों को भोजन व नाश्ते की दिक्कत न हो।
विज्ञापन

यह होगा मतदानकर्मियों को मिलने वाले भोजन व नाश्ते का मूल्य
पोलिंग पार्टी को मतदान केंद्र पर पहुंचने पर 15 रुपये में चाय व बिस्किट मिलेगा। रात में भोजन मिलेगा। जिसके लिए मतदानकर्मी को 50 रुपये देने होंगे। 27 फरवरी की सुबह चाय मिलेगी। जिसके लिए 10 रुपये देने होंगे। सुबह आठ बजे नाश्ता मिलेगा। जिसके लिए मतदानकर्मी को 30 रुपये देने होंगे। दोपहर में एक बजे भोजन मिलेगा। जिसके लिए 50 रुपये खर्च करने होंगे। शाम करीब तीन बजे चाय मिलेगी। जिसके लिए दस रुपये खर्च करने होंगे। शाम पांच बजे चाय और बिस्किट मतदान कर्मचारियों को मिलेगा। जिसके लिए 15 रुपये खर्च करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोजन व नाश्ते का मेन्यू भी तैयार
26 जनवरी की रात भोजन में रोटी या पूड़ी, दाल, चावल, आलू, मटर और टमाटर की सब्जी, सलाद
27 फरवरी को नाश्ते में चाय, पूड़ी और आलू, मटर की सब्जी
27 फरवरी को दोपहर खाने में रोटी, चावल, दाल, आलू, टमाटर और मटर की सब्जी व सलाद
मतदानकर्मियों को उनके निजी व्यय और मांग पर परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों द्वारा निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन और नाश्ता मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए मतदान कर्मियों को रसोइयों को नकद भुगतान करना होगा।
सुनील शुक्ला, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed