फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Polling parties left from afeem Kothi for MLC elections

एमएलसी चुनाव के लिए अफीम कोठी से रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां

Fri, 08 Apr 2022 11:39 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Polling parties left from afeem Kothi for MLC elections
अफीम कोठी से एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग बूथ के लिए रवाना होते मतदानकर्मी। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार को अफीम कोठी से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। डीएम डॉ. नितिन बंसल और एसपी सतपाल अंतिल की देखरेख में कर्मचारियों के साथ ही पुलिसकर्मियों की रवानगी की गई। डीएम ने पीठासीन अधिकारियों से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

विधान परिषद के सदस्य पद के लिए शुक्रवार को होने वाले मतदान के लिए जिले के 17 विकास खंडों और जिला पंचायत सभागार में होने वाले मतदान के लिए अफीम कोठी से पोलिंग पार्टियों की रवानगी हुई। 18 मतदान केंद्रों पर राजपत्रित अधिकारी एवं पीठासीन अधिकारी तैनात किए गए हैं। दोपहर में पोलिंग पार्टियों के साथ सुरक्षा में तैनात होने वाले पुलिसकर्मियों को भेजा गया।
विज्ञापन

डीएम ने लापरवाही, शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों को दंडित करने की बात कही है। सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा और वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए हैं। बिजली जाने पर जनरेटर की व्यवस्था करने को कहा है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट निरंतर मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर निष्पक्ष एवं सकुशल मतदान कराने का उत्तरदायित्व निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed