{"_id":"5cd5c053bdec2207266867ec","slug":"poll-noise-will-go-away-today-from-atl-polling-parties","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव का शोर थमा, आज एटीएल से रवाना होंगी पोलिंग पार्टिंयां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव का शोर थमा, आज एटीएल से रवाना होंगी पोलिंग पार्टिंयां
Fri, 10 May 2019 11:48 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 10 May 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
ईवीएम
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में रविवार को होने वाले मतदान के लिए शुक्रवार की शाम चुनावी शोर थम गया। शनिवार को शहर के एटीएल ग्राउंड से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। डीएम मार्कंडेय शाही ने शुक्रवार को विकास भवन में अफसरों के साथ बैठक तैयारियों को अंतिम रूप दिया। उन्होंने कहा कि दो सौ मीटर की परिधि में कोई भी प्रत्याशी अपना बस्ता नहीं लगाएगा।
डीएम मार्कंडेय शाही ने बताया कि रविवार को 1892 बूथों पर पांच विधानसभाओं के 17,05,457 मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 13,684 मतदाता दिव्यांग हैं। डीएम ने बताया कि जिन मतदेय स्थलों पर दो से अधिक बूथ हैं, उसमें अतिरिक्त मजिस्ट्रेटों की तैनाती की जा रही है। डीपीआरओ को सभी बूथों पर साफ-सफाई, बीएसए को फर्नीचर और डीसी मनरेगा को पानी की व्यवस्था करने को कहा गया है। 11 मई को सात बजे सेक्टर प्रभारियों को एटीएल ग्राउंड पहुंचने की हिदायत देते हुए कहा कि मतदान केंद्र के दो सौ मीटर परिधि में कोई भी प्रत्याशी न तो प्रचार सामग्री लगा सकेगा और न ही बस्ता लगाएगा। उन्होंने अफसरों से कहा है कि एक बूथ पर एक प्रत्याशी का एक ही अभिकर्ता बनाया जाएगा।